{"_id":"5f984c949244ab6c6b76aa97","slug":"india-opened-swing-bridge-gate-for-for-nepali-women-for-15-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने नेपाली महिला के लिए खोला झूलापुल, पति की मौत के बाद करना चाहती थी अंतिम दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत ने नेपाली महिला के लिए खोला झूलापुल, पति की मौत के बाद करना चाहती थी अंतिम दर्शन
Tue, 27 Oct 2020 10:09 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:09 PM IST
सार
- कुछ दिन पहले अपना इलाज कराने दिल्ली गई हुई थी यह महिला
विज्ञापन
भारत-नेपाल झूला पुल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाज कराने के लिए दिल्ली गई नेपाली महिला के पति की नेपाल में मौत होने पर भारत ने 15 मिनट के लिए झूलापुल के गेट खोल दिए ताकि वह अपने पति के अंतिम दर्शन कर सके। इस दौरान दोनों देशों के 26 लोगों ने आवाजाही की।
विज्ञापन
नेपाल के ब्यास गांव पालिका निवासी मैना एतवाल इलाज कराने दिल्ली गई हुई थी। इस दौरान उसे पता चला कि उसके पति धर्म सिंह एतवाल की नेपाल में मौत हो गई है। पति की मौत की खबर सुनकर मैना मंगलवार को धारचूला पहुंची। नेपाल के जिलाधिकारी ने भारतीय प्रशासन से पुल खोलने का अनुरोध किया था। भारत ने उनके अनुरोध पर 15 मिनट के लिए अंतरराष्ट्रीय झूलापुल के गेट खोल दिए।
विज्ञापन
धारचूला के उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि नेपाल से 14 लोग इधर आए और भारत से 12 लोग नेपाल गए। 11वीं वाहिनी एसएसबी के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह और पुल इंचार्ज एएसआई कृपा राम शर्मा के नेतृत्व में जवानों ने आने जाने वाले लोगों के सामान की चेकिंग की। डॉ. गौतेंद्र, डॉ. पूरन थलाल और फार्मासिस्ट सुंदर बौनाल ने आने जाने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन