फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India Nepal Border News: Lake Built on Mahakali River in Malpa, Nepal Government issued alert

India Nepal Border: मालपा में महाकाली नदी पर बनी झील के फटने की आशंका, नेपाल ने जारी किया अलर्ट, भारत भी सतर्क 

Wed, 03 Feb 2021 02:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Feb 2021 02:09 PM IST
सार

  • भारतीय प्रशासन के पास नहीं है ऐसी कोई रिपोर्ट, नेपाल प्रशासन की रिपोर्ट पर भारत भी सतर्क 

विज्ञापन
India Nepal Border News: Lake  Built on Mahakali River in Malpa, Nepal Government issued alert
झील - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के मालपा के महाकाली नदी पर बनी एक झील के फटने की आशंका की रिपोर्ट से नेपाल प्रशासन में हड़कंप मचा है। नेपाल प्रशासन की ओर से जारी ऐसी रिपोर्ट के बाद भारतीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। नेपाल ने अलर्ट जारी करते हुए महाकाली और शारदा किनारे बसी आबादी और नदी में कार्य कर रहे लोगों को सतर्क रहने का फरमान जारी किया है। 

विज्ञापन


नेपाल के सीमांत कंचनुपर जिले के जिला प्रशासन कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी कृष्णानंद जोशी की ओर जारी रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय से दार्चुला के मालपा नामक स्थान में महाकाली नदी पर बनी झील के किसी भी वक्त फटने की आशंका है।
विज्ञापन


ऐसा होने पर उसमें जमा पानी तबाही का कारण बन सकता है। टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि नेपाल प्रशासन की ओर से जारी अलर्ट की जानकारी है, लेकिन भारतीय प्रशासन के पास फिलहाल ऐसी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी एहतियात के तौर पर एनएचपीसी के टनकपुर बैराज प्रशासन और खनन में लगे श्रमिकों को अलर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल प्रशासन की इस रिपोर्ट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

एहतियाती कदम उठाए जाएंगे

यदि झील के फटने की आशंका है तो बुधवार की सुबह से सुरक्षा के हर एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। धारचूला के एसडीएम अनिल शुक्ला के अनुसार उनको इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। वह इस बारे में पता लगाएंगे।

जल्द ही नेपाल जा सकेंगे भारतीय नागरिक
अब उत्तराखंड में बनबसा से भारतीयों को पूर्व की तरह नेपाल आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। चंपावत जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी इसके लिए तैयारियों में जुट गए हैं।

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते भारत-नेपाल सीमा को पिछले वर्ष मार्च में सील किया गया था। लॉकडाउन के चलते भारत-नेपाल सीमा सील होने से बनबसा का कारोबार खासा प्रभावित हुआ। नेपाल के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed