फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal Border Latest News: SSB Commandant Doing Inspection after nepalese citizens Illegally Entry news

भारत में नेपालियों की घुसपैठ की सूचना के बाद एसएसबी अलर्ट, कमांडेंट ने किया सीमा का निरीक्षण 

Wed, 11 Nov 2020 07:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला/ झूलाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला/ झूलाघाट Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Nov 2020 07:18 PM IST
सार

  • सीमा चौकियों के जवानों को लगातार गश्त करने के दिए निर्देश 

विज्ञापन
India Nepal Border Latest News: SSB Commandant Doing Inspection after nepalese citizens Illegally Entry news
नेपाल सीमा पर तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारत नेपाल सीमा पर काली नदी के रास्ते अवैध रूप से ट्यूब के सहारे नेपाल के लोगों के भारत में प्रवेश की सूचना के बाद एसएसबी अलर्ट हो गई है। एसएसबी के कमान अधिकारी महेंद्र प्रताप ने सभी सीमा चौकियों का निरीक्षण किया और सीमा चौकी प्रभारियों को दिन-रात गश्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कमांडेंट ने कहा कि जिन स्थानों से काली नदी के रास्ते अवैध रूप से प्रवेश संभव है, उन जगहों को चिह्नित कर घुसपैठ पर अंकुश लगाया जाए। इस दौरान कमान अधिकारी ने एसडीएम एके शुक्ला और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: नेपाल बॉर्डर पार कर अवैध तरीके से भारत आ रहे चार लोगों को एसएसबी ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एएसपी विमल आचार्य के साथ हुई बातचीत में संयुक्त रूप से गश्त करने का निर्णय लिया गया। कमांडेंट ने ग्रामीणों से भी किसी तरह की घुसपैठ की सूचना एसएसबी या पुलिस को देने की अपील की। 

नदी में किसी तरह की गतिविधि होने की सूचना देने को कहा

इधर, झूलाघाट में 55वीं वाहिनी झूलाघाट के दंडपाल माधव चंद्र घोष के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने गिठीगाड़ा, सिमपानी, खर्कतड़ी, अमतड़ी और रणुवा में गश्त की। इस दौरान ग्रामीणों से काली नदी में किसी तरह की गतिविधि होने की सूचना देने को कहा। 

अवैध रास्ते से भारत आने को मजबूर हुए लोग 
नेपाल के बैतड़ी, दार्चुला, डडेलधूरा सहित कई जिलों के लोग झूलापुलों के रास्ते भारत आते रहते हैं। लॉकडाउन के बाद बेरोजगार हुए लोग रोजगार के लिए पिथौरागढ़ आना चाहते हैं, लेकिन, नेपाल सरकार की ओर से सीमा पुल खोलने में हो रही ढिलाई के कारण नेपाली नागरिक अवैध तरीके से भारत आने को मजबूर हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed