{"_id":"5f37c2668ebc3e4ae204792e","slug":"india-nepal-border-dispute-on-independence-day-both-country-army-office-greed-them-self","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Nepal Border Dispute : कुछ समय के लिए खुला झूलापुल, दोनों देशों के अधिकारियों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India-Nepal Border Dispute : कुछ समय के लिए खुला झूलापुल, दोनों देशों के अधिकारियों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई
Sat, 15 Aug 2020 04:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 15 Aug 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह को नेपाली शॉल भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ देर के लिए उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से लगी नेपाल सीमा से लगा अंतरराष्ट्रीय झूला पुल खोला गया। इस दौरान नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल के अधिकारियों को मिठाई खिलाकर दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल के एसपी नरेंद्र बहादुर बम ने भारत के एसएसबी के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह को नेपाली शॉल भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
11वीं बटालियन एसएसबी के अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर आठ मिनट के लिए अंतरराष्ट्रीय झूलापुल खोला। नेपाल से आए एसपी नरेंद्र बहादुर बम और छागरु यूनिट के डीएसपी धीरेंद्र शाह को मिठाई दी गई। नेपाल से आए अधिकारियों ने एसएसबी के अधिकारियों और जवानों को गुलदस्ता और शॉल भेंट किया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों देशों के अधिकारियों ने कुछ देर चर्चा भी की। एसएसबी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि इस प्रकार के प्रयास से दोनों देशों के अधिकारियों में आपसी तालमेल में सुधार होगा। इस अवसर पर एसएसबी सहायक उपनिरीक्षक रमेश दत्त, झूला प्रभारी भुवन जोशी और नवीन गिरी सहित कई जवान मौजूद थे।
विज्ञापन