{"_id":"5fde179ecec2d66cbe2a7d3e","slug":"india-nepal-border-dispute-news-nepal-open-three-more-bop-in-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा विवाद: नेपाल के बैतड़ी जिले में भारत से लगी सीमा में खुलेंगी तीन और बीओपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा विवाद: नेपाल के बैतड़ी जिले में भारत से लगी सीमा में खुलेंगी तीन और बीओपी
Sat, 19 Dec 2020 08:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 19 Dec 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में तीन और स्थानों पर बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) स्थापित की जाएंगी। सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) बैतड़ी के डीएसपी गणेश साह ने बताया पंचेश्वर गांव पालिका के विनायक, बलारा घाट और दशरथचंद्र नगरपालिका के बाराकोट में सीमा में पोस्ट स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
सशस्त्र पुलिस बल सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है। इससे पहले सशस्त्र पुलिस बल ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में तीन स्थानों पर बीओपी स्थापित किए थे।
विज्ञापन
इनमें झूलाघाट नाका, पंचेश्वर के रोलाघाट और शिवनाथ के कुस्मौत घाट की बीओपी शामिल हैं। सशस्त्र पुलिस बल ने दावा किया कि सीमा क्षेत्र में सशस्त्र पुलिस बल की उपस्थिति से सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की संख्या में कमी आई है। बैतड़ी की भारत से लगी 61 किलोमीटर जुड़ी है।
विज्ञापन