फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal border Dispute: nepal make road between kalapani and kathmandu

भारत-नेपाल बॉर्डर विवाद: कालापानी-काठमांडू के बीच सड़क निर्माण करेगा नेपाल

Sat, 23 May 2020 04:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 23 May 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
India Nepal border Dispute: nepal make road between kalapani and kathmandu
भारत नेपाल सीमा - फोटो : सोशल मीडिया

सीमा विवाद के बीच नेपाल ने काठमांडू और कालापानी के बीच सड़क बनाने के लिए सर्वे की पहल शुरू कर दी है। नेपाल ने सर्वे के लिए पश्चिम नेपाल के घांटीबगर में शुक्रवार को एक टीम भेज दी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड : भारत-नेपाल बॉर्डर विवाद के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क
विज्ञापन


नेपाली अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक यहां सेना की एक प्लाटून की तैनाती भी होगी। उसी की निगरानी में निर्माण कार्य किया जाएगा। हालांकि कहा जा रहा है कि काठमांडू-महाकाली कॉरीडोर माइग्रेशन में जाने वाले नेपाली ग्रामीणों की सुविधा के लिए किया जा रहा है, लेकिन सीमा विवाद की छाया के बीच इसे सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए उठाया जा रहा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कॉरीडोर के तहत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से सटे नेपाल के दार्चुला-तिंकर तक सड़क बनाई जाएगी। इसकी कुल लंबाई 87 किमी होने का अनुमान है। इससे नेपाली सेना को गश्त और आपात स्थिति में सीमा पर शीघ्र पहुंचने में मदद मिलेगी। सूत्रों के अनुसार नेपाल ने भारत और चीन की सीमा पर स्थित छांगरु और तिनकर गांवों के लोगों को खलंगा में स्थानांतरित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed