{"_id":"642e70812cd50d3c2c091c93","slug":"uttarakhand-corona-update-no-dose-of-covid-vaccine-in-state-difficulty-in-vaccination-campaign-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: राज्य में कोविड वैक्सीन की डोज नहीं, कैसे चलेगा टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: राज्य में कोविड वैक्सीन की डोज नहीं, कैसे चलेगा टीकाकरण अभियान
Thu, 06 Apr 2023 12:43 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:43 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने भी सैंपल जांच बढ़ाने के साथ ही निगरानी और टीकाकरण करने के दिशानिर्देश दिए हैं। लेकिन प्रदेश में कोविड टीकाकरण के लिए कोविशील्ड और कोवॉक्सिन वैक्सीन नहीं है। जो लोग एहतियाती डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोविड वैक्सीन
- फोटो : Istock
विस्तार
राज्य के पास वर्तमान में कोविड वैक्सीन नहीं है। जबकि सरकार ने देश कोरोना संक्रमण बढ़ने से विभाग को कोविड टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 91.17 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और 87.33 लाख को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 22.91 से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन
देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर केंद्र सरकार ने भी सैंपल जांच बढ़ाने के साथ ही निगरानी और टीकाकरण करने के दिशानिर्देश दिए हैं। लेकिन प्रदेश में कोविड टीकाकरण के लिए कोविशील्ड और कोवॉक्सिन वैक्सीन नहीं है। जो लोग एहतियाती डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरिद्वार-ऋषिकेश की बदलेगी सूरत, सरकार ला रही री-डेवलपमेंट प्लान, दून में बनेगी कैपिटल सिटी
विज्ञापन
उन्हें वैक्सीन नहीं मिल रही है। सचिव स्वास्थ्य डा. आर. राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार से कोविड वैक्सीन की मांग की है। जल्द ही राज्य को लगभग एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन की खेप मिलने की उम्मीद है। वैक्सीन उपलब्ध होते ही प्रदेश में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी।