फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   india longest railway tunnel will made in uttarakhand

जम्मू के बाद अब यहां बनने जा रही देश की सबसे लंबी रेल सुरंग

Fri, 30 Jun 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Fri, 30 Jun 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
india longest railway tunnel will made in uttarakhand
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनी देश की सबसे लंबी सुरंग चेनानी-नाशरी (9.28 किमी) से भी लंबी सुरंग अब यहां बनने जा रही है। इसके ल‌िए केंद्र सरकार ने तैयार‌ियां पूरी कर ली हैं। यह सुरंग 15.2  किमी की होगी। 
विज्ञापन


जी हां, यह सुरंग उत्तराखंड के ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर बनने जा रही है। यहां देवप्रयाग से लछमोली तक 15.2 किमी रेल मार्ग सुरंग से होकर गुजरेगा।

अभी तक देश में रेलवे मंत्रालय की ओर से तैयार किए गए ड्राफ्ट के अनुसार कर्णप्रयाग तक रेल मार्ग पर 17 पुलों का निर्माण होगा। इस रेलवे लाइन का निर्माण कार्य वर्ष 2027 तक पूर्ण हो जाएगा। 
विज्ञापन


राज्य के पहाड़ी जिलों को रेलवे मार्ग से जोड़ने के लिये ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अधिकारियों द्वारा अंतिम ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। ड्राफ्ट के अनुसार ऋषिकेश से कर्णप्रयाग (सिवांई) तक 125.2 किमी रेल मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वन भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा

india longest railway tunnel will made in uttarakhand
जिसमें से 105 किमी तक रेल सुरंगों से होकर गुजरेगी। मार्ग में 17 मेगा ब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा। 105 किमी सुरंगों में देवप्रयाग और लछमोली के मध्य बनने वाली 15.2 किमी सुरंग देश के मोटर ओर रेल मार्गों में अभी तक की सबसे लंबी सुरंग होगी।

अभी तक देश में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनी 9.28 किमी चेनानी-नासूरी सुरंग सबसे अधिक लंबाई की है। चमोली जिले में घोलतीर, गौचर और कर्णप्रयाग में रेलवे स्टेशन प्रस्तावित हैं।

घोलतीर से गौचर और गौचर से सिवाई तक दो टनल बनेंगी। जिले में रेल मार्ग निर्माण के लिये जिला प्रशासन की ओर से राजस्व की 47.442 हेक्टेयर, सिविल की 12.335 हेक्टेयर और 17.62 हेक्टेयर वन भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल योजना के परियोजना प्रबंधक ओम मलगुड़ी ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग का निर्माण वर्ष 2027 तक पूर्ण हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed