फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India last village mana will become swachh iconic site

मोदी सरकार के इस फैसले के बाद अब स्वच्छ आइकॉनिक स्थल बनेगा देश का अंतिम गांव माणा

Tue, 12 Jun 2018 09:27 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ Updated Tue, 12 Jun 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
India last village mana will become swachh iconic site
india last village mana

देश का अंतिम गांव माणा स्वच्छ आइकॉनिक स्थल के रूप में चयनित हुआ है। स्वच्छता अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार की ओर से यहां बीस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंगलवार को भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने माणा गांव पहुंचकर योजना का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का आह्वान किया। केंद्रीय सचिव अय्यर ने कहा कि देशभर में स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है। अभियान के तहत देशभर के चुनिंदा गांवों में माणा गांव भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन


गांव को स्वच्छ आइकॉनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। माणा गांव में स्वच्छता अभियान के लिए केंद्र की ओर से 15 करोड़ और राज्य की ओर से पांच करोड़ की धनराशि जिला स्वजल परियोजना को मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

India last village mana will become swachh iconic site
india last village mana

माणा गांव के प्रधान पंकज बड़वाल ने बताया कि अभियान के तहत गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ट्रंचिंग ग्राउंड, घाट का सुंदरीकरण, तीर्थ स्थल व प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार, शॉपिंग कांप्लेक्स और मीटिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा।

इस मौके पर माणा गांव के पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा, रामसिंह कंडारी, सरपंच बीना बड़वाल, ममंद अध्यक्ष मीनू मोल्फा, डीएम आशीष जोशी, एसडीएम योगेंद्र सिंह और अनिल बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed