फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India china dispute: Dehradun Hotel industry decided to ban chinese citizens and product in hotel

देहरादून के होटलों में चीन के नागरिकों पर बैन, चीनी उत्पादों और खाद्य वस्तुओं पर भी लगाया प्रतिबंध

Tue, 30 Jun 2020 09:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Jun 2020 09:18 AM IST
सार

  • दून होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाकर लिया फैसला
  • एसोसिएशन के शहर में है करीब 25 प्रमुख होटल

विज्ञापन
India china dispute: Dehradun Hotel industry decided to ban chinese citizens and product in hotel
चीनी नागरिकों को प्रवेश नहीं

विस्तार

केंद्र सरकार के चीन की कई मोबाइल एप को बैन करने के बाद देहरादून के व्यवसायियों ने फैसला लिया है कि शहर के होटलों में चीनी नागरिकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बैठक कर होटल व्यवसायियों की एसोसिएशन ने चीन के नागरिकों को कमरे न देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


साथ ही सभी ने इस बात पर भी सहमति जताई कि होटलों में चीनी उत्पादों और खाद्य वस्तुओं को भी नहीं रखेंगे। सोमवार को दून होटल ऑनर्स एसोसिएशन की त्यागी रोड स्थित होटल अभिनंदन में आपात बैठक हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोर कमेटी के सात सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सबसे पहले चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। निर्णय लिया गया कि चीन के नागरिकों को कोई भी होटल व्यवसायी अपने होटलों में नहीं ठहराएगा।

चाइनीज फूड भी नहीं बनेगा

साथ ही होटलों में न तो चाइनीज फूड बनेगा और न ही चीन निर्मित उत्पादों को रखा जाएगा। कोर कमेटी के सदस्यों ने मोबाइल पर ही बाकी सदस्यों को भी इस बारे में अवगत कराया। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए इसका पालन करने की बात कही। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि चीन के विरोध स्वरूप यह आपात बैठक बुलाई गई थी। बैठक में लिए गए निर्णय से एसोसिएशन के सभी सदस्य सहमत हैं। उनकी एसोसिएशन में शामिल सदस्यों के शहर के लगभग 25 प्रमुख होटल हैं। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता, महासचिव विजय टंडन, कोषाध्यक्ष राकेश मितल, मनदीप डंग, विजय गोयल, राजेश भारद्वाज शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed