फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India china border tension latest news: Army Force Increases with major rank officer on Lipulekh pass

गलवां घाटी विवाद: लिपुलेख पास पर भारतीय सुरक्षा बल अलर्ट, चीन सीमा पर मेजर रैंक के अधिकारियों की तैनाती

Thu, 18 Jun 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jun 2020 01:30 AM IST
सार

  • लिपुलेख पास में अभी हालात सामान्य, सेना 24 घंटे कर रही निगरानी

विज्ञापन
India china border tension latest news: Army Force Increases with major rank officer on Lipulekh pass
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों की हरकतों के बाद से भारत-चीन सीमा पर लिपुलेख में भारतीय सुरक्षा बल खासा अलर्ट हो गया है। भारतीय सुरक्षा बलों की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है।

विज्ञापन


सीमा के निकट अब सेना और अर्द्धसैनिक बलों ने मेजर और डिप्टी कमांडेंट स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। गूंजी से लेकर लिपुपास तक की भारत चीन सीमा पर फिलहाल आमजन की आवाजाही रोकने या ग्रामीणों को अलर्ट करने जैसी कोई सूचना नहीं है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: बाड़ाहोती से भी भारत में कई बार घुसपैठ की कोशिश कर चुके चीनी सैनिक, सेना ने खदेड़कर किया था बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन सीमा से लगे लिपुलेख में भी 15 दिन पूर्व चीन ने भारतीय सुरक्षा बलों को उकसाने वाली हरकतें की थी। चीनी सैनिकों ने बैनर लहराते हुए भारत को सीमा के निकट बने शेड हटाने की चेतावनी दी थी।

इसके बाद से ही भारतीय सुरक्षा बलों ने यहां अपनी चौकसी बढ़ा दी थी। लद्दाख के गलवान घाटी में हुई खूनी हिंसक झड़प के बाद से यहां भी सैनिकों की संख्या में इजाफा किया गया है। 

आईटीबीपी ने भी डिप्टी कमांडेंट स्तर के अधिकारियों की तैनाती की

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीमा पर मेजर रैंक के अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आईटीबीपी ने भी डिप्टी कमांडेंट स्तर के अधिकारियों की तैनाती की है। यह पहली बार हुआ है जब मेजर और डिप्टी कमांडेंट स्तर के अधिकारी वहां पर तैनात रहेंगे।  

वर्तमान समय में गूंजी से लेकर लिपुपास तक की भारत चीन सीमा की सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी के पास है। अभी इस बॉर्डर पर चीन के द्वारा किसी प्रकार की कोई हलचल नही देखी गई है।

तवाघाट से लिपुपास तक सड़क बनने से परेशान चीन इस सीमा पर भी कोई नापाक हरकत न करे इसको लेकर भारतीय सुरक्षा बल 24 घंटे नाभीढांग से लेकर लिपुलेख तक कड़ी चौकसी के साथ बॉर्डर तक गश्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed