फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China border Latest News: Indian Air Force Officers Inspection on india china border uttarakhand

वायु सेना के अधिकारियों ने किया उत्तराखंड से लगी चीन सीमा क्षेत्र का हवाई दौरा

Thu, 29 Oct 2020 07:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Oct 2020 07:00 PM IST
सार

  • चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

विज्ञापन
India China border Latest News: Indian Air Force Officers Inspection on india china border uttarakhand
वायुसेना के अधिकारी पहुंचे उत्तरकाशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामरिक महत्व के चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को एक बार फिर भारतीय वायु सेना के अधिकारियों की टीम पहुंची। मल्टी परपज विमान एएन-32 से आए अधिकारियों ने हवाई अड्डे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर से चीन सीमा से सटे क्षेत्रों का हवाई दौरा भी किया।

विज्ञापन


बीते कुछ माह पहले भारत और चीन के बीच पैदा हुए तनाव के बाद से ही भारतीय वायु सेना ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसके तहत वायु सेना के अधिकारी लगातार हवाई अड्डे का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: मालवाहक चिनूक हेलीकॉप्टर ने दो शटल में केदारनाथ धाम पहुंचाई भारी मशीनें
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही हवाई पट्टी पर विभिन्न मॉडलों के विमानों व हेलीकॉप्टरों की ट्रॉयल लैडिंग व टेक ऑफ का अभ्यास भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार सुबह प्रयागराज एयर बेस से अधिकारियों की एक टीम एएन-32 विमान से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पहुंची, जहां उन्होंने रनवे, कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी भी जुटाई

साथ ही आपातकालीन ऑपरेशन के वक्त हवाई अड्डे में जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी भी जुटाई। इस बीच अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से सीमांत हर्षिल व नेलांग क्षेत्रों का भी हवाई दौरा कर महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र कीं।

हालांकि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर इस संबंध में मीडिया से किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई। निरीक्षण के बाद दोपहर करीब दो बजे सभी अधिकारी एएन-32 विमान से लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed