{"_id":"6a981e721022c5c38507620f","slug":"delhi-yamunotri-national-highway-opens-to-traffic-after-two-days-five-others-remain-closed-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-135873-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दो दिन बाद यातायात के लिए खुला दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, पांच अभी भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दो दिन बाद यातायात के लिए खुला दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, पांच अभी भी बंद
Wed, 02 Sep 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
- क्वागी पुल और बोसान बैंड पर मलबा हटाकर दोपहर एक बजे यातायात बहाल, पछवादून-जौनसार बावर में भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित
- यमुना नदी का जलस्तर हुआ सामान्य
विकासनगर/कालसी/साहिया/चकराता। दो दिन से बंद चल रहे दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को बुधवार को मलबा हटाकर यातायात के लिए खोल दिया गया। कालसी और जुड्डो के बीच क्वागी पुल व बोसान बैंड पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण सोमवार से बंद हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। वहीं, पहाड़ियों से लगातार मिट्टी, पत्थर और मलबा गिरने के कारण पछवादून और जौनसार-बावर के पांच मोटर मार्ग अब भी बंद रहे। बारिश कम होने से खतरे के निशान तक पहुंची यमुना नदी का जलस्तर भी सामान्य हो गया।
सोमवार को क्वागी पुल और बोसान बैंड पर मलबा आने के बाद दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई थी। लोक निर्माण विभाग ने तत्काल दोनों स्थानों पर जेसीबी लगाकर मलबा हटाने का काम शुरू किया, लेकिन लगातार बारिश और पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण मार्ग खोलने में दिक्कत आती रही। बुधवार को विभाग ने मलबे, पत्थर और मिट्टी को हटाकर करीब दो दिन बाद हाईवे पर यातायात बहाल किया। राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण खंड देहरादून के अवर अभियंता विश्वजीत खत्री ने बताया कि फिलहाल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नियमित रूप से चल रही है।
-- -- -- -- -
पांच मोटर मार्गों पर आवाजाही ठप
बुधवार को पहाड़ियों से लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण पछवादून और जौनसार-बावर क्षेत्र में पांच मोटर मार्ग बंद रहे। इनमें लोनिवि निर्माण खंड देहरादून का लांघा-मटोगी-मदर्सू मोटर मार्ग, पीएमजीएसवाई कालसी का बोसान बैंड-बोसान मोटर मार्ग, मुंशीघाटी-ध्वैरा मोटर मार्ग, मेघाटू-कूल्हा-शेडिया मोटर मार्ग और लोनिवि अस्थायी खंड चकराता का सिलीखड्ड-कुनैन मोटर मार्ग शामिल हैं। इन सभी मार्गों पर पत्थर और मलबा गिरने से यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी और अधिशासी अभियंता विजय कुमार मोघा ने बताया कि बंद मोटर मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। जल्द ही सभी मार्गों पर यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है।
-- -- -- --
सामान्य हुआ यमुना का जलस्तर
विकासनगर। पहाड़ी क्षेत्रों व पछवादून में पिछले चौबीस घंटे में कम बारिश होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर सामान्य हुआ है। बताते चलें सोमवार से मंगलवार तक हुई भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया था। उधर क्षेत्र की दूसरी प्रमुख नदी टौंस में भी पानी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है। बताते चलें यमुना नदी में खतरे का स्तर 455.37 मीटर पर है, जबकि फिलहाल नदी में पानी खतरे के स्तर से नीचे 455.22 मीटर पर पानी बह रहा है। डाकपत्थर बैराज से 368.36 क्यूमेक पानी छोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त टौंस नदी में खतरे का स्तर 644.75 मीटर पर है और नदी में 644.70 मीटर पर पानी बह रहा है। नदी पर इच्छाड़ी बांध से 261.91 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है।