{"_id":"5f79fcd60e7ba15801103f1c","slug":"india-china-border-latest-news-dig-rank-officials-took-isnpection-of-india-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रैगन की गतिविधियों को देखते हुए डीआईजी रैंक के अधिकारियों ने लिया भारत-चीन सीमा का जायजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रैगन की गतिविधियों को देखते हुए डीआईजी रैंक के अधिकारियों ने लिया भारत-चीन सीमा का जायजा
Sun, 04 Oct 2020 10:19 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट/पिथौरागढ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट/पिथौरागढ
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:19 PM IST
सार
- सीमाओं पर हो रहीं गतिविधियों पर नजर रख रहीं हैं सुरक्षा एजेंसियां
विज्ञापन
भारत चीन बॉर्डर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा पार ड्रैगन की गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रहीं हैं। सुरक्षा बलों के अधिकारी सीमा पर होने वालीं गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। अर्द्ध सैनिक बलों के डीआईजी रैंक के अधिकारियों ने भी रविवार को सीमा का जायजा लिया।
विज्ञापन
ड्रैगन भारतीय सीमा पर तेजी से सैन्य गतिविधियां बढ़ा रहा है। चीन ने पिछले दो माह में कैलाश मानसरोवर क्षेत्र में मिसाइल बेस स्थापित करने के साथ ही पिथौरागढ़ की लिपुलेख सीमा के उस पार एक हजार सैनिकों की तैनाती की है। इसके अलावा, हाल ही में केविला के उस पार भी चीनी सैनिकों की गतिविधियां देखी गईं हैं।
विज्ञापन
सीमा पार जिस तरह चीन अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है, उसे देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयारी कर रहीं हैं। लिपुलेख के साथ ही मिलम क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। कमांडिंग ऑफिसर सीमा पर स्थित पोस्टों का नियमित दौरा कर रहे हैं। इसके अलावा, अर्द्ध सैनिक बलों के डीआईजी भी समय-समय पर हालात का जायजा लेने के लिए दौरा कर रहे हैं। नेपाल सीमा पर भी कड़ी निगरानी रखी जा जा रही है। काली नदी के किनारे एसएसबी नियमित गश्त कर रही है।