फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India china border clash news: Security Forces Alert on Lipulekh Border

भारत-चीन विवाद: चीनी सैनिकों से झड़प के बाद लिपुलेख में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सीमा पर बढ़ाई गश्त

Mon, 31 Aug 2020 10:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Aug 2020 10:55 PM IST
सार

  • चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के बाद लिपुलेख सीमा पर गश्त बढ़ाई

विज्ञापन
India china border clash news: Security Forces Alert on Lipulekh Border
चीन सीमा पर गश्त करते जवान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लद्दाख में चीनी  सैनिकों की गतिविधियां बढ़ने के बाद पिथौरागढ़ के लिपुलेख में भी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई है। सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है। बता दें कि लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प और सीमा पर चीन की लगातार बढ़ रही गतिविधियों को देखते हुए पिथौरागढ़ जिले में पड़ने वाली लिपुलेख सीमा पर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई थी।

विज्ञापन


सीमा पर केवल एक बार चीन सैनिकों की ओर से झंडे लहराकर चेतावनी देने की हरकत की गई थी। पिछले कुछ दिनों से हालात सामान्य बने हुए थे। अब लद्दाख में चीन के सैनिकों की ओर से हुई हरकत के बाद लिपुलेख सीमा पर भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यहां पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्क हो गई हैं। 

विज्ञापन

15 से 20 सैनिक एक साथ गश्त पर जा रहे

सूत्रों के अनुसार लिपुलेख सीमा पर सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने गश्त तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सीमा पर सामान्य दिनों में छह सैनिक गश्त पर जाते थे, अब 15 से 20 सैनिक एक साथ गश्त पर जा रहे हैं।

रात में  सीमा सुरक्षा में विशेष उपकरणों की मदद ली जा रही है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चीन की किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। इसके अलावा नेपाल सीमा में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed