फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China border clash Latest news: Indian Army Increase security on china border in uttarkashi

भारतीय सेना ने उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर बढ़ाई चौकसी, अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

Sun, 13 Sep 2020 08:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Sep 2020 08:50 PM IST
सार

  • उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा बना ट्रांजिट कैंप 

विज्ञापन
India China border clash Latest news: Indian Army Increase security on china border in uttarkashi
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीन की उत्तराखंड के उत्तरकाशी से लगी सीमा पर भी भारतीय सेना ने चौकसी बढ़ा दी है। इसके लिए बॉर्डर पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की जा रही है। आजकल चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा भारतीय सेना का ट्रांजिट कैंप बना हुआ है।

विज्ञापन


जनपद से चीन की करीब 117 किमी सीमा लगती है। यहां सीमाओं की सुरक्षा के लिए अग्रिम चौकियों पर भारतीय सेना के जवानों के साथ ही आईटीबीपी के हिमवीर पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत-चीन विवाद: हालात सामान्य नहीं हुए तो शीतकाल में भी अग्रिम चौकियों पर डटे रहेंगे जवान
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमालय की दुर्गम रेंज के चलते इस ओर से बॉर्डर काफी हद तक सुरक्षित है। अभी तक इस हिस्से में चीन की ओर से कभी घुसपैठ की कोई घटना नहीं हुई है। इसके बावजूद भारतीय सेना पूरी सतर्कता बरत रही है।

लड़ाकू विमान सीमावर्ती क्षेत्र में उड़ान भरकर रेकी कर रहे

बीते कुछ दिनों से भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान इस सीमावर्ती क्षेत्र में उड़ान भरकर रेकी कर रहे हैं, जबकि सड़क के रास्ते भी अतिरिक्त सुरक्षा बल बॉर्डर की ओर भेजे जा रहे हैं। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा आजकल सेना का ट्रांजिट कैंप बना हुआ है।

देश के अन्य हिस्सों से बख्तरबंद वाहनों में बड़ी संख्या में सेना के जवान यहां पहुंच रहे हैं। कुछेक दिन यहां ठहरने के बाद इन जवानों को हर्षिल एवं नेलांग क्षेत्र की अग्रिम चौकियों की ओर भेजा जा रहा है।

बीते एक हफ्ते में यहां सेना के करीब 400 जवानों की आमद हो चुकी है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण सेना एवं प्रशासन के अधिकारी इस बारे में कुछ बता नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed