फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China border clash Latest news: Indian Army Force On Alert in lipulekh

लिपुलेख में सेना ने शुरू किया मोर्चों को सुधारने का काम, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट

Thu, 10 Sep 2020 11:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Sep 2020 11:08 PM IST
सार

  • चीनी सैनिकों की हरकतों को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट

विज्ञापन
India China border clash Latest news: Indian Army Force On Alert in lipulekh
चीन सीमा पर गश्त करते जवान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय सीमा पर चीनी सेना के जमावड़े और सैनिकों की हरकतों को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। लिपुलेख में सेना ने नाभीढांग से लिपुलेख के बीच में स्थित पुराने मोर्चों को सुधारने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां चौबीसों घंटे गश्त कर रही हैं। रात में नाइट विजन कैमरों से सीमा की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सीमा पर होने वाली हर गतिविधि की जानकारी प्रतिदिन केंद्र को भेजी जा रही है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: चीन सीमा क्षेत्र में आसमान में बनी धुंए की लकीरें, देखकर लोग हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख में जिस तरह से चीनी सेना बार-बार घुसपैठ की कोशिश कर रही है उसको देखते हुए लिपुलेख में भी भारतीय सुरक्षा एजेंसियां खासी सतर्क हैं।

धारचूला से लेकर कालापानी तक भी निगरानी कर रहे जवान

जहां नेपाल सीमा पर धारचूला से लेकर कालापानी तक सशस्त्र सीमा बल के जवान निगरानी कर रहे हैं, वहीं चीन सीमा पर कालापानी से लेकर लिपुलेख तक और मिलम में सेना और अर्द्धसैनिक बल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ डटे हैं।

जब से सीमा पार चीनी सैनिकों के जमावड़े और मिसाइल बेस बनाने की खबरें आईं हैं, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी सुरक्षा के इंतजाम कड़े करने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार चीन सीमा में पहले से बने मोर्चे को सेना सुधार रही है। हर परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए नाभीढांग से लेकर लिपुलेख तक सभी मोर्चों का सुधार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed