फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independence Day 2023 Uttarakhand sub inspector Bhagwan Singh Mahar will get Union Home Minister medal

Independence Day 2023: उत्तराखंड के SI भगवान सिंह को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री पदक, डीजीपी ने दी बधाई

Mon, 14 Aug 2023 02:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Aug 2023 02:47 PM IST
सार

यह सम्मान उन्हें ऑनर किलिंग करने वालों को मृत्युदंड दिलाने के लिए दिया जा रहा है। डीजीपी अशोक कुमार ने उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर को उनकी इस  उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
Independence Day 2023 Uttarakhand sub inspector Bhagwan Singh Mahar will get  Union Home Minister medal
उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के पुलिस के उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पदक गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन कैटेगरी में दिया जाएगा। यह सम्मान उन्हें ऑनर किलिंग करने वालों को मृत्युदंड दिलाने के लिए दिया जा रहा है। डीजीपी अशोक कुमार ने उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर को उनकी इस  उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन

Independence Day 2023: उत्तराखंड पुलिस के 108 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेंगे पदक, यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

इन्हें दिलाया था मृत्युदंड

18 मई 2018 को हरिद्वार के खानपुर में स्वजनों के विरुद्ध जाकर शादी करने के पर दो सगे भाईयों कुलदीप व अरूण और ममेरे भाई राहुल ने अपनी बहन प्रीति की मामा के घर ग्राम अवधिपुर जाकर कुल्हाड़ी व फावड़े से काटकर नृशंस हत्या कर दी थी। जिस संबंध में मृतका के पति बृजमोहन की तहरीर पर थाना खानपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसकी विवेचना तत्कालीन समय में थानाध्यक्ष खानपुर के पद पर तैनात उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर द्वारा की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर द्वारा त्वरित गति से विवेचना करते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध दिनांक 13 अगस्त 2018 को आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रषित कर दिया गया। उनके द्वारा एकत्र किए   गए साक्ष्यों, समय पर प्रस्तुत किए गवाहों, वैज्ञानिक साक्ष्य एवं ठोस पैरवी के अधार पर माननीय अपर सत्र न्यायाधीश लक्सर, हरिद्वार द्वारा अभियुक्त कुलदीप, अरूण व राहुल को धारा 302 भादवि के रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी के अपराध के लिए मृत्युदंड एवं अर्थदंड से दंडित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed