फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independence Day 2022: Traffic Route Diverted for Today near Parade ground

Independence Day: देहरादून में आज परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, इन जगहों पर रूट रहेंगे डायवर्ट

Mon, 15 Aug 2022 12:59 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Aug 2022 12:59 AM IST
सार

सभी वीआईपी ईसी रोड, सर्वे चौक से पैसेफिक होटल होते हुए रोजगार तिराहा से कांवेंट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार से प्रवेश करेगें।

विज्ञापन
Independence Day 2022: Traffic Route Diverted for Today near Parade ground

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर दून में विभिन्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था को लेकर रूट डायवर्ट रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड के चारों और जीरो जोन घोषित किया गया है। यहां चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों एवं रेहड़ियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन

यह रहेगा रूट प्लान

- सभी वीआईपी ईसी रोड, सर्वे चौक से पैसेफिक होटल होते हुए रोजगार तिराहा से कांवेंट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार से प्रवेश करेगें।

विज्ञापन

-पैसेफिक होटल तिराहे की ओर से आने वाले अधिकारी एवं पासधारकों के वाहन डोंगा हाउस के सामने से प्रवेश करेंगे, इस मार्ग से प्रवेश करने वाले पासधारक, अधिकारियों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वतंत्रता दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले समस्त नागरिक आदि अपने वाहन पवेलियन ग्राउंड में पार्क कर पैदल परेड ग्राउंड के दोनों सामान्य प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।

-पार्किंग व्यवस्था

-सभी वीआईपी वाहनों की पार्किंग मंच के पीछे खेल ग्राउंड में होगी। 
- स्वतंत्रता दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वालों के वाहन पवेलियन ग्राउंड में पार्क होंगे।
- धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे। 
- सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे।
- पैसिफिक तिराहा की ओर से आने वाले वाहन लॉर्ड वैंकटेश वैडिंग प्वाइंट पार्किंग में पार्क होंगे। 

विक्रमों के लिए डायवर्ट व्यवस्था

- दो नंबर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाऐंगे।
-तीन नंबर रूट (धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम चंदन नगर कट से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे।
-पांच नंबर रूट (आईएसबीटी रूट), आठ नंबर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
- प्रेमनगर रूट के समस्त विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
- राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुए बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड पर भेजे जाएंगे।

सिटी बसों के लिए डायवर्ट व्यवस्था

- राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी। 
-आईएसबीटी की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस भेजी जाएंगी।
- रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed