फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independence Day 2022: 100 feet high tricolor will be hoisted in Gunji on the border of China and Nepal

Independence Day: चीन और नेपाल सीमा पर गुंजी में फहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

Wed, 03 Aug 2022 12:15 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Aug 2022 12:15 AM IST
सार

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित गुंजी त्रिकोणीय अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के इस अहम पड़ाव पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है।

विज्ञापन
Independence Day 2022: 100 feet high tricolor will be hoisted in Gunji on the border of China and Nepal
गुंजी में यहां फहराया जाएगा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समुद्र तल से करीब 14500 फुट की ऊंचाई पर चीन और नेपाल सीमा पर बसे गुंजी में 15 अगस्त को 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। प्रशासन ने जिला योजना से करीब 45 लाख रुपये की लागत से यहां पर तिरंगा फहराने की तैयारी शुरू कर दी है। पहली बार इतनी ऊंचाई पर चीन और नेपाल सीमा के पास तिरंगा फहराया जाएगा।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित गुंजी त्रिकोणीय अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के इस अहम पड़ाव पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। भारत-चीन व्यापार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंडी गुंजी में ही है। 
विज्ञापन


हर घर तिरंगा अभियान: उत्तराखंड के 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, सीएम धामी ने की ये अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्षेत्र में लोग शीतकाल में भी घाटियों की ओर बहुत कम प्रवास करते हैं। करीब तीन वर्ष पहले यह क्षेत्र सड़क से भी जुड़ चुका है। इसके बाद वर्ष भर आवाजाही बढ़ गई है। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि कि झंडा स्थापित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर झंडा फहराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed