फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independence Day 2020 In Uttarakhand: Cm Trivendra singh rawat will honour corona Warriors Today

Independence Day 2020: कोविड के बीच मना जश्र, पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा

Sat, 15 Aug 2020 01:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Aug 2020 01:34 PM IST
सार

  • 36 कोरोना वॉरियर्स सम्मानित
  • पुलिसलाइन में हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
Independence Day 2020 In Uttarakhand: Cm Trivendra singh rawat will honour corona Warriors Today
- फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना काल की तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी 15 अगस्त पर उत्तराखंड में आजादी का उत्साह दिखाई दे रहा है। राजभवन, विधानसभा, पुलिस लाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया और देश के वीरों के बलिदान को याद किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। केदारनाथ में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार मुख्य कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउड के स्थान पर पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी, विधायक व अन्य नेता सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे। उन्होंने झंडा रोहण किया। इस दौरान पुलिस के जवानों द्वारा परेड प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।

36 कोरोना वॉरियर्स सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 36 कोरोना वॉरियर्स को पुलिस लाइन में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए नोडल अधिकारी सीडीओ नितिका खंडेलवाल को बनाया गया है।

डीएम ने बताया कि राजस्व विभाग से एडीएम (एफआर) बीर सिंह बुदियाल, पुलिस से सीओ सिटी शेखर सुयाल, सीओ मसूरी नरेंद्र पंत, सीओ डालनवाला विवेक कुमार, सीओ सदर अनुज कुमार, सीओ ऋषिकेश भूपेंद्र सिंह धौनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिशुपाल सिंह नेगी, थानाध्यक्ष सेलाकुई विपिन बहुगुणा, थानाध्यक्ष कालसी गिरीश नेगी, प्रभारी निरीक्षक हरर्बटपुर हिमानी चौधरी और प्रभारी चौकी धारा शिशुपाल राणा को सम्मानित किया गया ।

वहीं, सब एरिया से ले. कर्नल सुकांत मिहिर पाठक, ले. कर्नल रंजीत खरे, सूबेदार दलपत सिंह चौहान, हवलदार विनोद कुमार गुप्ता, कंपनी हवलदार मेजर कृष्णा कुमार मिश्रा, हवलदार बी.बी. कुमार, ले. मालविका के, नायक संजय कुमार, वार्ड सहायिका सुमित्रा चौहान, नायब सूबेदार डीके सिंह, हवलदार प्रेमसिंह, हवलदार नरेश कुमार सी, चिकित्सा में डॉ. हिमानी भंडारी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, साफिया नूर, आशा कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया।

वहीं, चिकित्सा शिक्षा में डॉ. अनुराग अग्रवाल दून मेडिकल कॉलेज, राजीव कुमार सिंह दून लैब टेक्निशियन, स्मार्ट सिटी से राम उनियाल, विकास विभाग से राहुल पासवान पीआरडी स्वयंसेवक, होमगार्ड रविंद्र सती, बाल विकास विभाग से मीना यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शहरी विकास विभाग से सचिन रावत सफाई सुपरवाइजर ऋषिकेश, विनोद व कुंवर पर्यावरण मित्र, स्वास्थ्य निरीक्षक राजबीर सिंह व पुष्पा रौथाण को सम्मानित किया गया ।

ग्रीष्मकालीन राजधानी में भी ध्वजारोहण करेंगे सीएम

मसूरी में कांग्रेस द्वारा शहीद स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर सभी लोगों ने देश की आजादी में अपनी जान की आहुति और देश की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को याद किया।

मसूरी कोतवाली में कोतवाल देवेंद्र असवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। कोतवाल द्वारा पुलिस जवानों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी कोतवाली में झंडारोहण किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के रुड़की और लक्सर कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। देश सेवा का प्रण लिया गया। इस मौके पर प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कोविड 19 के दौरान 15 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया

उत्तराखंड विधानसभा भवन देहरादून में 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया व राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं शहीद हुए वीर सैनिकों तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनकी शहादत को याद किया। वहीं देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ने डिस्पेंसरी रोड पर झंडा रोहण किया। इस दौरान उनके साथ विधायक खजान दास भी मौजूद रहे।

आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसडीआरएफ वाहिनी जौलीग्रांट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 अधिकारी कर्मचारियों को सेना नायक तृप्ति भट्ट द्वारा सम्मानित किया गया। 

जिन्हें उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया: -

इंस्पेक्टर वेद प्रकाश भट्ट 
सब इंस्पेक्टर प्रवीण आलोक 
सब इंस्पेक्टर मनोहर कन्याल
सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार
हेड कांस्टेबल अनूप रमोला 
हेड कांस्टेबल रेखा नेगी 
हेड कांस्टेबल हर्ष वर्धन कण्डारी
कांस्टेबल गोपाल सिंह 
कांस्टेबल दरमान सिह
कांस्टेबल दुर्गेश रतूड़ी 
कांस्टेबल प्रकाश मेहता
कांस्टेबल राजेंद्र सैलानी
कांस्टेबल संदीप रावत
कांस्टेबल जितेंद्र फर्स्वाण
कांस्टेबल अमन रावत

पुलिस मुख्यालय में सम्मानित हुए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी द्वारा पुलिस मुख्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गयी। अनिल रतूड़ी ने उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी और सभी पुलिस कर्मियों से अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व लगन से निर्वहन करने का आह्वान किया।

अनिल रतूड़ी ने राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को बधाई देते हुए उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों  को पदक से अलंकृत किया। उन्होंने सभी पदक विजेताओं व उनके परिजनों को शुभकामना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed