फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independence Day 2020: Cm Trivendra singh rawat will Honour Corona Warriors in dehradun police Line

Independence Day 2020: संक्रमण के बीच दिखेगा आजादी का उल्लास, कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करेंगे सीएम

Sat, 08 Aug 2020 04:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 08 Aug 2020 04:13 PM IST
सार

  • 15 अगस्त को पुलिस लाइन में होगा मुख्य समारोह 

विज्ञापन
Independence Day 2020: Cm Trivendra singh rawat will Honour Corona Warriors in dehradun police Line
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बीच भी स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ पर आजादी का उल्लास दिखेगा। कोरोनाकाल की चुनौतियों के बीच सकारात्मक संकेत देने के लिए प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त पर कार्यक्रमों के आयोजन को हरी झंडी दे दी है। 

विज्ञापन


इसके तहत 15 अगस्त का मुख्य समारोह परेड ग्राउंड के स्थान पर पुलिस लाइन में होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सुबह 10 बजे यहां ध्वजारोहण के बाद संबोधित करेंगे। समारोह में कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया जाएगा। जिनके चयन की जिम्मेदारी नगर विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन या मुशायरा नहीं होंगे।
विज्ञापन


ये निर्णय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही कार्यक्रम आयोजित हों। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को कोविड-19 के मानकों का स्वतंत्रता दिवस के प्रत्येक कार्यक्रमों में अनुपालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रमों में सामाजिक दूरी के मानदंडों का अनिवार्य रूप से पालन होगा। मुख्य सचिव ने सचिवालय तथा मुख्य समारोह में सैनिटाइजेशन, सैनिटाइजर एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन सचिव सूचना दिलीप जावलकर द्वारा किया गया।

सचिवालय व डीएम आफिस में नौ बजे ध्वजारोहण

सचिवालय में सुबह नौ बजे मुख्य सचिव ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों में 15 अगस्त को सुबह नौ बजे संबंधित विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष अपने अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण करेंगे। डीएम कार्यालय देहरादून में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण होगा। अन्य जिलों में डीएम कार्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम होंगे
मुख्य सचिव ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रदेश में पौधारोपण एवं स्वच्छता के कार्यक्रम भी संचालित करने के निर्देश दिए। प्रदेश व जिला मुख्यालयों के प्रमुख चौराहों पर 14 अगस्त को शाम छह से नौ बजे व 15 अगस्त को सुबह छह बजे से 11 बजे तक लाउडस्पीकर के माध्यम से देशप्रेम एवं देशभक्ति के गीतों का प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से आत्मनिर्भर भारत के विषय में संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

घर पर जाकर करेंगे सम्मान
कोविड महामारी के चलते इस बार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा राज्य आंदोलन में हुए शहीदों के परिजनों को संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी एवं उनसे ऊपर के स्तर के अधिकारी उनके घर पर ही जाकर सम्मानित करेंगे।

सरकारी भवन प्रकाशमान होंगे 
14 एवं 15 अगस्त की शाम छह बजे से 11 बजे तक सरकारी भवनों एवं इमारतों एवं स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक इमारतों को प्रकाशमान कराया जाएगा। इसमें व्यापार मंडलों, अन्य संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। कम वोल्टेज के बल्बों का (एलईडी) प्रयोग होगा। 

ध्वजारोहण में शामिल होने के लिए जारी होंगे ई-पास

इस बार 15 अगस्त को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत परेड ग्राउंड में नहीं बल्कि पुलिसलाइन में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व होने वाले कवि सम्मेलन, मुशायरा, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित नहीं होंगे। 14 अगस्त से शराब के ठेके बंद हो जाएंगे। पुलिसलाइन में होने वाले मुख्य आयोजन के लिए ई-पास जारी किए जाएंगे। 

डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को एनआईसी सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ये निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा, आयोजन संक्षिप्त और कम-से-कम लोगों के साथ होगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों को राज्यस्तरीय मुख्य आयोजन स्थल पुलिसलाइन और तहसील मुख्यालयों, जनपदीय विभागीय कार्यालयों, सरकारी प्रतिष्ठानों, सचिवालय आदि में होने वाले कार्यक्रम में थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिन पुलिसकर्मी, खिलाड़ी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी को सम्मानित करेंगे, उन्हें कोरोना है या नहीं, इसकी पहले ही जांच कराई जाएगी।

उन्होंने जिला कारागार में कैदियों और क्वारंटीन सेंटरों में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान सीडीओ नितिका खंडेलवाल, एडीएम एफआर बीर सिंह बुदियाल, एडीएम प्रशासन अरविंद पांडेय, जीसी गुणवंत, एसपी सिटी श्वेता चैबे,  सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान आदि मौजूद रहे।  

10 बजे होगा ध्वजारोहण 

डीएम ने बताया कि इस बार 15 अगस्त को पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सुबह 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। तहसील मुख्यालयों में भी कोरोना वॉरियर्स तथा स्वास्थ्य, पुलिस, सफाई कार्मिकों एवं विभिन्न माध्यमों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed