फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independence Day 2019 : tight security in uttarakhand increased vigil on Nepal border

स्वतंत्रता दिवस 2019: सीमाएं सील, झंडारोहण के समय रहेगी कड़ी सुरक्षा, नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी

Thu, 15 Aug 2019 09:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 15 Aug 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2019 : tight security in uttarakhand increased vigil on Nepal border
- फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड में सभी जिलों में झंडारोहण के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। देहरादून में मुख्य आयोजन के दौरान परेड ग्राउंड के चारों तरफ से वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहेगा। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने मंगलवार को एसपी सिटी श्वेता चौबे और पुलिस उपाधीक्षकाें के साथ स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। एसएसपी ने झंडारोहण के आयोजन स्थलों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। सीओ अपने सर्किल में महत्वपूर्ण संस्थानों, सामरिक महत्व की इमारतों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर नियमित चेकिंग की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा मंगलवार शाम से ही जिले की सीमाएं सील कर चेकिंग करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने रात में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अभियान भी चलाया। 
विज्ञापन

 

यह रहेगा पुलिस बल

छह क्षेत्राधिकारी, 12 इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी, 44 उप निरीक्षक, कांस्टेबल 182, यातायात निरीक्षक तीन, उप निरीक्षक सात, मुख्य आरक्षी छह, कांस्टेबल 24 और क्यूआरटी की दो टीमें तैनात की जाएंगी। 

यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
-धर्मपुर, दर्शनलाल चौक और दून चौक से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
-सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में खड़े होंगे। 
-पासधारक मीडियाकर्मियों के वाहन दून क्लब गेट के सामने स्थित पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
-समस्त सरकारी वाहन पानी की टंकी के नीचे पार्किंग में पार्क होंगे।
-आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस और कार्यक्रम में आने वाले बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं आदि के वाहन पवेलियन ग्राउंड पार्किंग में पार्क होंगे।

डायवर्ट रहेंगे विक्रम 
-रायपुर रूट के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस किए जाएंगे। 
-धर्मपुर रूट के विक्रम चंदरनगर कट से दून चौक से एमकेपी चौक से सीएमआई की ओर जाएंगे। 
-आईएसबीटी रूट और कांवली रोड़ के विक्रम रेलवे गेट से वापस होंगे। 
-प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे। 

सिटी बस के लिए रूट प्लान
-आईएसबीटी से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से दून चौक से वापस जाएंगी। 
-राजपुर रोड पर जाने वाली सिटी बस दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए जाएंगी। 
-रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें चूना भट्टा से वापस भेजी जाएंगी।

यह रहेगी बैरियर व्यवस्था
ईसी रोड, सर्वे चौक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरियंट चौक, पैसेफिक तिराहा, रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडौन चौक, कान्वेंट तिराहा।

नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी, अलर्ट 

स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। एसएसबी और पुलिस ने पेट्रोलिंग और गश्त बढ़ा दी है। सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर पुलिस, एसएसबी समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। सीओ विपिन चंद्र पंत ने बताया कि टनकपुर और बनबसा से लगी नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को चौबीस घंटे अलर्ट रहने और चोर रास्तों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल से भारत आने वालों से कड़ी पूछताछ और उनकी तलाशी के निर्देश दिए गए है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों, होटलों और ढाबों में नियमित चेकिंग के साथ ही होटल स्वामियों उनके यहां ठहरने वाले संदिग्धों लोगों की सूचना पुलिस को देने को कहा गया है।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस 2019: रुड़की में सघन तलाशी अभियान, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई

रुड़की में स्वतंत्रता दिवस पर एहतियात के तौर पर बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। वहीं, होटल और गेस्ट हाउसों में भी स्थानीय गंगनहर, सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस टीमों ने छापेमारी कर वहां ठहरने वाले लोगों के सामान की तलाशी ली। 

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पुलिस ने प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया था। बुुधवार को बस स्टैंड पर पुलिस ने नाकेबंदी की। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों के सामान की जांच की। वहीं, ट्रेनों के अंदर आरपीएफ ने सामान खंगाले। जीआरपी चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि स्टेशन की कार पार्किंग में भी वाहनों की जांच की जा रही है। बस स्टैंड पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी यात्रियों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंट पर चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के अलावा वाहनों की भी जांच की गई।

सिविल लाइंस कोतवाली निरीक्षक अमरजीत ने बस स्टैंड, एमएच, बीएचईएल बस अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया। देर रात तक होटलों की तलाशी ली गई। वहीं, कोतवाली गंगनहर प्रभारी राजेश साह ने बीडीएस की टीम के साथ रेलवे स्टेशन और होटलों की जांच की। इसके अलावा रामपुर बस स्टैंड के पास भी वाहनों को रोक कर चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सोनी शर्मा ने बताया कि लक्सर और रुड़की रेलवे स्टेशन पर सादी वर्दी में जवानों को लगाया गया है। इसके अलावा रेलवे लाइनों ओर पुलों की सुरक्षा के लिए भी जवानों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed