फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indefinite Strike against CAA and NRC in piran kaliyar, as like as shaheen bagh protest

शाहीन बाग की तर्ज पर अब पिरान कलियर में सीएए और एनआरसी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना

Sat, 01 Feb 2020 08:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 01 Feb 2020 08:38 PM IST
सार

  • हज हाउस के सामने पार्किंग में भीम आर्मी और मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने डाला डेरा

विज्ञापन
Indefinite Strike against CAA and NRC in piran kaliyar, as like as shaheen bagh protest
धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएए और एनआरसी के विरोध में भीम आर्मी एकता मिशन और मुस्लिम समाज के लोगों ने दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर यहां हज हाउस के सामने पार्किंग में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार सीएए को वापस नहीं लेती और एनआरसी न लागू करने का आधिकारिक एलान नहीं करेगी, उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने धरना स्थल पर नमाज पढ़कर देश में अमनोअमान की दुआ की।

विज्ञापन


सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में शनिवार को हज हाउस के सामने पार्किंग स्थल पर भीम आर्मी एकता मिशन और मुस्लिम समाज के करीब डेढ़ सौ लोग प्ले कार्ड लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि केंद्र सरकार ने सीएए लागू कर देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने का काम किया है।
विज्ञापन

 

शाहीन बाग की तरह शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा

वे इस कानून का पुरजोर विरोध करते हैं और सरकार से इस कानून को निरस्त करने की मांग करते हैं। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि सीएए देश को तोड़ने वाला कानून है। सरकार देश में भाईचारा खत्म करना चाहती हैं। जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेगी, शाहीन बाग की तरह शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।

इस दौरान भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनिलाल शिंदे, प्रमोद महाजन, खुर्शीद हसन, दीपक सेठपुर, गुफरान, दिलशाद, अनुज कुमार, विकास, रवि, सुल्तान, नीरज कुमार, डॉ. मेहरबान, मंजीत नौटियाल, रतन सिंह, जावेद, नसीम, राशिद अली, महबूब आलम, अथर अंसारी, फरीद मालिक, एजाज अली, अजय, मनोज, अमित, विशाल, वसीम, सौरभ, राजेंद्र लांबा, मोहनदास, राहुल, विशाल, आनंद कुमार, राकेश, राजू मौजूद थे। 

पिरान कलियर छावनी में तब्दील 

शाहीन बाग की तर्ज पर यहां भी सीएए और एनआरसी के विरोध में धरने को देखते हुए शनिवार सुबह से ही कस्बे में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। कोई अनहोनी न हो, इसके लिए एसपी देहात एसके सिंह और सीओ चंदन सिंह बिष्ट खुद सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। भीम आर्मी ने एलान किया था कि सीएए, एनआरसी के विरोध में कलियर में शाहीन बाग की तरह धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई, लेकिन प्रशासन ने इनकार कर दिया था। इसके बावजूद भीम आर्मी और कई अन्य संगठनों के लोग शनिवार को पिरान कलियर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के भी शामिल होने पर पुलिस और खुफिया विभाग पूरी तर अलर्ट रहा।

शांति व्यवस्था के लिए सुबह से ही एसपी देहात एसके सिंह, सीओ चंदन सिंह बिष्ट, अपर तहसीलदार कृष्णानंद पंत सहित थाना कलियर, कोतवाली गंगनहर, सिविल लाइंस, मंगलौर, रानीपुर, हरिद्वार, थाना भगवानपुर की पुलिस, दो कंपनी पीएसी, दो प्लाटून महिला पीएसी मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात एसके सिंह ने साबरी गेस्ट हाउस में पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed