फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Increasing fog during the day in Uttar Pradesh and plains Many Trains Late

Dehradun: कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, सुबेदारगंज-काठगोदाम एक्सप्रेस आठ व जनता एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से पहुंची दून

Thu, 28 Dec 2023 02:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 28 Dec 2023 02:59 PM IST
सार

सुबेदारगंज-काठगोदाम एक्सप्रेस में पेंट्री कार नहीं है। इसके यात्रियों को विभिन्न स्टेशनों पर वेंडर के खाने के भरोसे रहना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों को कड़कड़ाती ठंड में भोजन-पानी के लिए परेशानी हुई।

विज्ञापन
Increasing fog during the day in Uttar Pradesh and plains Many Trains Late
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तर प्रदेश और मैदानी इलाकों में दिन में बढ़ते कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। बुधवार को सुबेदारगंज से देहरादून आने वाली ट्रेन 14113 आठ घंटे लेट रही। यह ट्रेन रात 8.50 बजे चलकर दोपहर 12.20 पर पहुंचनी थी लेकिन लगभग 24 घंटे में रात 8.27 बजे देहरादून पहुंची। इसके अलावा, जनता एक्सप्रेस भी 12 घंटे लेट देहरादून पहुंची।

विज्ञापन


देहरादून स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि बुधवार को 12017 देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस अपने समय से 44 मिनट लेट रही। इसके अलावा, बनारस से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन 15119 अपने तय समय से 12 घंटे लेट पहुंची। ट्रेन पहुंचने का समय सुबह 6.30 बजे था। देहरादून तक पहुंचने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


Exclusive: उत्तराखंड के निकायों में बढ़ेगा ओबीसी आरक्षण, सर्वेक्षण पूरा, ड्राफ्ट भी तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजन-पानी के लिए परेशान हुए यात्री
बता दें कि सुबेदारगंज-काठगोदाम एक्सप्रेस में पेंट्री कार नहीं है। इसके यात्रियों को विभिन्न स्टेशनों पर वेंडर के खाने के भरोसे रहना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों को कड़कड़ाती ठंड में भोजन-पानी के लिए परेशानी हुई। इस ट्रेन ने आठ घंटे लेट होकर करीब 862 किलोमीटर के सफर को 24 घंटे में पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed