फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Increased security on the borders regarding PM's public meeting

प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर सुरक्षा बार्डरों पर बढाई सुरक्षा

Fri, 03 Dec 2021 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Increased security on the borders regarding PM's public meeting
उत्तराखंड के कुल्हाल बार्डर पर वाहनों की चैकिंग करते विकासनगर कोतवाली प्रभारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
देहरादून में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विकासनगर क्षेत्र के कुल्हाल व सहसपुर क्षेत्र के दर्रारीट बॉर्डर पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। उधर पुलिस ने सेलाकुई में सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर तीन होटल-रेस्तराओं पर तीस हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

विकासनगर के कुल्हाल बॉर्डर पर कोतवाली प्रभारी रविंद्र शाह के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ, हरियाणा से आने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया प्रधानमंत्री की सुरक्षा के तहत यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा बॉर्डर के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। उधर सहसपुर थाना क्षेत्र के अतंर्गत आने वाले दर्रारीट बॉर्डर पर भी दिनभर सुरक्षा कड़ी रही। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया उत्तर प्रदेश की सीमा से प्रदेश में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा कोविड गाइडलाइन के अनुपालन में भी चैकिंग की जा रही है। इसके अलावा सेलाकुई क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान में क्षेत्र के राजा रोड स्थित पिरामिड होटल, भागीरथी रिजार्ट व सेलाकुई स्थित ऋषी गेस्ट हाऊस का निरीक्षण किया गया। होटलों व रेस्तराओं में सुरक्षा की दृष्टि से अनियमितताएं पाए जाने पर तीनों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना किया गया। सेलाकुई थाना प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया नियमों का उल्लंघन करने वाले होटलों व अन्य ऐसे स्थानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed