फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Increase-workers-night-shift-complete-work-smart-city-project

Dehradun News: नाइट शिफ्ट में श्रमिकों को बढ़ाकर पूरा करें स्मार्ट सिटी परियोजना के काम

Wed, 12 Apr 2023 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 12 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Increase-workers-night-shift-complete-work-smart-city-project
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कि नाइट शिफ्ट में श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर स्मार्ट सिटी के कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए। कहा कि दून की सड़कों से जल निकासी व्यवस्था को मानसून सीजन से पहले पूरा कर लिया जाए।मुख्य सचिव ने कहा कि ऐसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएं जिनसे आमजनमानस को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य सचिव ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी सोनिका को निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों में सड़कों के क्रॉस कनेक्शन संबंधी कार्य पूर्ण कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि सड़कों का डामरीकरण होने के बाद उन्हें फिर से खोदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत जो कार्य पूर्ण होने की कगार पर हैं, उन्हें शीघ्र समाप्त कर जारी परियोजनाओं पर फोकस किया जाए।
विज्ञापन

स्मार्ट सड़क, स्मार्ट पोल और एकीकृत जल निकासी प्रणाली सभी विभाग आपसी सामंजस्य से कार्य करते हुए निर्धारित समय में कार्य समाप्त करें। सीईओ स्मार्ट सिटी सोनिका ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत कुल 22 प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं, जिनमें से 14 पूर्ण किए जा चुके हैं और आठ प्रोजेक्ट्स पर कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स पर निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन, एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई प्रोजेक्ट अधूरे
स्मार्ट सिटी परियोजना के कई प्रोजेक्ट अभी अधूरे हैं। चाइल्ड फ्रेंडली सिटी व पलटन बाजार में फसाड नीति का काम अब तक अधूरा है। प्रदेश सरकार की पहली ग्रीन बिल्डिंग का काम अभी शुरू नहीं कराया जा सका है। स्मार्ट रोड का काम भी अभी पूरा नहीं हुआ है।


यह हैं प्रमुख परियोजनाएं
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्मार्ट स्कूल, वाटर एटीएम, ई-कलक्ट्रेट, सिटीजन आउटरीच, वाटर मैनेजमेंट (स्काडा), सीवरेज लाइन, दून लाइब्रेरी, पेयजल आपूर्ति, पलटन बाजार, स्मार्ट पोल, ड्रेनेज सिस्टम, स्मार्ट वाटर मीटर, मल्टीयूटीलिटी डक्ट, चाइल्ड फ्रेंडली सिटी और पलटन बाजार में फसाड योजना के तहत काम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed