{"_id":"58cc3b1c4f1c1b295a32b04a","slug":"income-tax-team-raids-in-hdfc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी में आयकर की टीम का छापा, 13 हजार खातों का किया वेरिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचडीएफसी में आयकर की टीम का छापा, 13 हजार खातों का किया वेरिफिकेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 18 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
एचडीएफसी के 13 हजार बैंक खातों का आयकर विभाग ने वेरिफिकेशन तेज कर दिया है। शुक्रवार को दिनभर आयकर की टीम एचडीएफसी के मुख्य कार्यालय में रही। हालांकि देर शाम तक बैंक के मुंबई स्थित कार्यालय से खातों का डाटा नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान तमाम बैंकों में कैश का लेनदेन हुआ है। एचडीएफसी बैंक के यहां करीब 13 हजार खाते हैं। इन खातों से मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार को डिप्टी डायरेक्टर इंवेस्टिगेशन अजय सोनकर सहित कई आयकर अधिकारियों की टीम सुबह तीन बजे ही एचडीएफसी के राजपुर रोड स्थित मुख्य कार्यालय पहुंच गई।
विज्ञापन
टीम ने यहां खातों की पूरी जानकारी तलब की। खातों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। लिहाजा, अधिकारियों ने बताया कि खातों का पूरा डाटा मुंबई स्थित हेड ऑफिस से आएगा। दिनभर आयकर के अधिकारियों ने यहां खातों की छानबीन की। शाम तक मुंबई से डाटा आने का इंतजार किया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक एचडीएफसी के कई बैंक खातों का लेनदेन आयकर विभाग की नजर में आ गया है। इन खातों से आयकर विभाग किसी बड़े खुलासे की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन