फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Income Tax Department raids the premises of three builders

Dehradun News: देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डर के ठिकानों पर आयकर के छापे

Sat, 14 Oct 2023 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raids the premises of three builders
Iआयकर की टीम ने कई दस्तावेज कब्जे में लिए, टैक्स चोरी से जुड़ा मामलाI
विज्ञापन




वित्तीय गड़बड़ी और टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग ने देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डर के ठिकानों पर छापे मारे। तीनों बिल्डर देहरादून से ही संबंधित हैं, इनमें से एक का दफ्तर ऋषिकेश में भी है। कार्रवाई आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर के निर्देश पर की गई है।



आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, देहरादून में प्रधान आयकर आयुक्त राम मोहन तिवारी और अपर आयकर आयुक्त अमर सिंह राणा छापे की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इस टीम ने देहरादून में एसएस कंस्ट्रक्शन, स्टोन फील्ड कंस्ट्रक्शन और भारत कंस्ट्रक्शन के दफ्तरों और संचालकों के घरों में छापे मारे। इनमें से एसएस कंस्ट्रक्शन के ऋषिकेश स्थित दफ्तर में भी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों फर्म का आपस में ताल्लुक है। टीम शुक्रवार को पुलिस बल को लेकर भारत कंस्ट्रक्शन के पाम सिटी स्थित ऑफिस में पहुंची थी। इनमे से एक टीम राजपुर रोड पर स्टोन फील्ड के दफ्तर में कार्रवाई करने पहुंची।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि इन बिल्डर ने करोड़ों रुपये का टैक्स चोरी किया है। एसएस कंस्ट्रक्शन के ऋषिकेश श्यामपुर स्थित कार्यालय पर टीम कार्रवाई में जुटी है। इसकी एक शाखा देहरादून में भी है। पूरे दिन टीम ने यहां दस्तावेज खंगाले। आयकर विभाग की टीम रात नौ बजे तक इनके ठिकानों पर मौजूद थीं। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी रह सकती है। आयकर विभाग ने कई दस्तावेज इन ठिकानों से बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद अन्य बिल्डर में भी चर्चाएं जोर पकड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed