फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Including cocaine in eating items

दिल्ली वालों पर नजर, फ्रूटी में प्यार नहीं ठगी का 'जहर'

Thu, 19 Sep 2013 09:58 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 19 Sep 2013 09:58 AM IST
विज्ञापन
Including cocaine in eating items

गांव में बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए दिल्ली से रुपए लेकर आ रहे एक व्यक्ति को जहरखुरानी गिरोह ने नशीला शीतल पेय पिलाकर लूट लिया।

विज्ञापन


पीड़ित को बेसुध हालत में ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।

पढ़ें, ...यहां पिंडदान से धुलेंगे 21 जन्मों के पाप


दिल्ली में प्राइवेट जॉब
मोर सिंह (42) पुत्र श्रीचंद निवासी बडियारगढ़, श्रीनगर गढ़वाल दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। गांव में पत्नी के बीमार होने की सूचना पर वह इलाज के लिए रुपये का इंतजाम कर छुट्टी लेकर घर आ रहा था।
विज्ञापन


एक साथ खाना खाया
मंगलवार रात आनंद विहार दिल्ली से उत्तराखंड रोडवेज की बस में ऋषिकेश के लिए सवार हुआ। बकौल पीड़ित, बस में सहयात्री ने खुद को रुद्रप्रयाग का बताकर उससे दोस्ती गांठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, विधायक चैपिंयन की 'गोली' का मामूली निशाना

रास्ते में चाय-नाश्ते के लिए बस खतौली में रुकी। ढाबे में एक साथ खाना खाया। बताया कि बस आगे बढ़ी तो रास्ते में सहयात्री ने पीने के लिए फ्रूटी दी। मना करने पर वह जबरदस्ती करने लगा।


भाषा-बोली एक होने पर झांसा
भाषा-बोली एक होने पर उसने फ्रूटी पी ली। उसके बाद क्या हुआ, पता नहीं। आंख खुली तो खुद को सरकारी अस्पताल में पाया।

मोर सिंह ने बताया कि उसके पास करीब 16 हजार रुपये पत्नी के इलाज के लिए थे, जो गायब हैं। 108 सेवा ने उसे बुधवार सुबह संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डे से बेहोशी की हालत में भर्ती कराया था।

पढ़ें, MBBS में दाखिले का एक और मौका

ट्रेन में अचेत मिलीं महिलाएं
बुधवार सुबह दिल्ली पैसेंजर में दो महिलाएं बेहोशी की हालत में मिली। जीआरपी ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी पहचान सरोज देवी (45) पत्नी दिलीप और कमलेश देवी (34) पत्नी मदन लाल निवासी पिलखुवा, हापुड़ (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई।

पढ़ें, दून घाटी के हर शख्स तक डेंगू की दखल

जीआरपी ने बताया कि दोनों महिलाएं जहरखुरानी का शिकार हुईं थीं। होश में आने पर उनसे और पूछताछ की जाती, इससे पहले अस्पताल पहुंचे उनके परिजन उन्हें साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed