फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inauguration of the 3rd Shaheed Tikam Singh Negi Memorial Badminton Tournament

Dehradun News: शहीद टीकम सिंह नेगी स्मृति तीसरी बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sat, 25 Apr 2026 02:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the 3rd Shaheed Tikam Singh Negi Memorial Badminton Tournament
शहर के वाइनबर्ग एलन स्कूल, बालाहिसार में तीन दिवसीय तीसरी शहीद सहायक सेनानी टीकम सिंह नेगी स्मृति तीसरी बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ है । प्रतियोगिता का उद्घाटन आईटीबीपी के डीआईजी निशिथ चंद्र ने शहीद टीकम सिंह नेगी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया है । प्रतियोगिता में सात वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बालक एवं बालिका अंडर-13, अंडर-15, अंडर-18, मेंस ओपन सिंगल व डबल्स, महिला ओपन सिंगल व डबल्स, मास्टर्स ओपन डबल्स तथा वेटरन कंबाइंड-90 प्लस डबल्स शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आईटीबीपी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी, जिसका समापन आईटीबीपी के कंबैट विंग में होगा। उद्घाटन अवसर पर बीएसएफ के सेवानिवृत्त आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, मसूरी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विशाल सिंह, मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के सेम्युअल चंद्र, समीर रैणा सहित आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed