फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inauguration of Shaheed Park in Nimbuwala

Dehradun News: नींबूवाला में शहीद पार्क का लोकार्पण

Thu, 01 Jan 2026 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Shaheed Park in Nimbuwala
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की से तैयार किए गए नींबूवाला स्थित शहीद पार्क का विधायक कैंट सविता कपूर ने बुधवार को लोकार्पण किया। यह शहीद पार्क देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों की स्मृति में विकसित किया गया है। पार्क में विशेष रूप से कारगिल युद्ध में बलिदान हुए शिव चरण प्रसाद, जम्मू-कश्मीर युद्ध के बलिदानी मेजर संजय सिंह और द्रास सेक्टर में ऑपरेशन विजय रक्षक के दौरान बलिदान हुए देवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक सविता कपूर ने कहा कि शहीद पार्क केवल एक उद्यान नहीं बल्कि देशभक्ति, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण जनभावनाओं को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्य कर रहा है। शहीद पार्क जैसे प्रोजेक्ट केवल शहरी सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं हैं बल्कि ये हमारे वीर बलिदानियों के प्रति सम्मान का प्रतीक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed