फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inauguration of Maa Dhari Devi and Lord Shri Nagraj Dev Doli

Dehradun News: मां धारी देवी और भगवान श्री नागराज देव डोली का शुभारंभ

Sun, 11 Jan 2026 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Maa Dhari Devi and Lord Shri Nagraj Dev Doli
मां धारी देवी की देवडोली के विभिन्न राज्यों के भ्रमण के लिए डोली को लेकर जाते हुए मां के जयकाए
- वृंदावन के लिए रवाना की गई देव डोली, हर्रावाला में होगा पहला पड़ाव
विज्ञापन

- मां भगवती का शृंगार कर की आरती
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। मां धारी देवी और भगवान श्री नागराज देव डोली शोभायात्रा का रविवार को शुभारंभ हो गया। इससे पहले मां भगवती का शृंगार कर हवन किया गया। इसके बाद देव डोलियों को पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की कामना के साथ वृंदावन के लिए रवाना किया गया।

शोभायात्रा को मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल महाराज की उपस्थिति में रवाना किया गया। यहां मां भगवती की आरती के बाद पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पंच नाम देवताओं का ढोल सागर से आह्वान किया गया। इसके बाद देव ध्वजा दिखाकर अगले पडाव हर्रावाला शिव मंदिर के लिए रवाना किया गया। पार्षद विवेक कोठारी ने कहा कि 21 पड़ाव पर देव डोली शोभायात्रा के दर्शन कार्यक्रम होंगे। आचार्य मधुसुदन जुयाल ने बताया कि यह 11वीं देव डोली शोभायात्रा है, जिसके दर्शन के लिए और संस्कृति की झलक पाने के लिए देश-प्रदेश में भक्त काफी समय से प्रतीक्षा करते हैं। इस अवसर पर मुकेश रतूड़ी, सुबोध लखेड़ा, देवेश्वरी नयाल, मेघा रानी चंदेल, नंदी काला, वैशाली रावत आदि मौजूद रहे।

मां धारी देवी की देवडोली के विभिन्न राज्यों के भ्रमण के लिए डोली को लेकर जाते हुए मां के जयकाए

मां धारी देवी की देवडोली के विभिन्न राज्यों के भ्रमण के लिए डोली को लेकर जाते हुए मां के जयकाए

मां धारी देवी की देवडोली के विभिन्न राज्यों के भ्रमण के लिए डोली को लेकर जाते हुए मां के जयकाए

मां धारी देवी की देवडोली के विभिन्न राज्यों के भ्रमण के लिए डोली को लेकर जाते हुए मां के जयकाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed