{"_id":"69875720a8de76d80005c91a","slug":"inauguration-of-ayushman-arogya-mandir-dehradun-news-c-55-1-sdrn1025-103772-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में मील का पत्थर साबित होगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में मील का पत्थर साबित होगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर
मसूरी में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकापर्ण --मंत्री कार
Link Copied
- मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को बार्लोगंज क्षेत्र में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इससे स्थानीय लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ कई आवश्यक जांचें, दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर ‘आरोग्यं परमं धनम्’ अर्थात स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है के मंत्र को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगी। इंडोवेशन हेल्थ केयर कंपनी के प्रबंधक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि पूरे उत्तराखंड में 115 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा रहे हैं। इसमें मसूरी में बार्लोंगंज और हुसैनगंज में दो जगह खोले गए हैं। इन आरोग्य में मंदिरों पूरा इलाज फ्री होगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सभासद रुचिता गुप्ता, नीतू सिंह, शिवानी भारती, अमित भट्ट, विशाल खरोला, अनिल गोदियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।