फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In ward delimitation, Congressmen have made serious

Dehradun News: वार्ड परिसीमन के विरोध में कांग्रेसियों ने निगम का घेराव कर किया प्रदर्शन

Tue, 03 Sep 2024 04:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
In ward delimitation, Congressmen have made serious
Iभाजपा नेताओं के इशारों पर परिसीमन करने और कांग्रेस की आपत्तियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोपI
विज्ञापन




वार्ड परिसीमन में कांग्रेसियों ने नगर निगम के अधिकारियों पर भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट के मौके पर पहुंचने पर ज्ञापन सौंपा।



सोमवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे। जसविंदर गोगी ने कहा कि नगर निगम ने वार्डों का परिसीमन पूरा कर अंतिम सूची का प्रकाशन भी कर दिया है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर परिसीमन के दौरान भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परिसीमन पर जरूरी सूचनाएं तक नहीं दी गई। अनंतिम सूची के आधार पर कांग्रेस से जुड़े लोगों और निवर्तमान पार्षदों ने जहां-जहां परिसीमन पर आपत्ति दाखिल की थी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि परिसीमन और आरक्षण तय करने का काम सत्ताधारी दल को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सड़कों के पेचवर्क आदि के कार्यों को तत्काल पूरा करने की मांग की। नगर निगम पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मनीष नागपाल, निवर्तमान पार्षद नीनू सहगल, रमेश कुमार मांगू ,अमित भंडारी, महेंद्र सिंह रावत, सचिन थापा, अभिनव थापर, सोनिया आनंद, कोमल वोहरा, संगीता गुप्ता, इलियास अंसारी, हुकुम सिंह गडरिया, मुकेश सोनकर, मोहन गुरंग, मुनीक अहमद, आलोक मेहता, सज्जाद अंसारी, देवेंद्र कुमार, रिपू दमन और जगदीश दीवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iदोबारा परिसीमन किए जाने की मांगI



कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने परिसीमन पर आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि देहरादून नगर निगम चुनाव के लिए सभी 100 वार्डों के परिसीमन को शासन ने स्वीकृति दे दी गई है। लेकिन परिसीमन की कमियां दूर नहीं हुई है। कहा कि नए सिरे से परिसीमन कराया जाए। नियमानुसार प्रत्येक वार्ड के लिए लगभग आठ हजार जनसंख्या होनी चाहिए, लेकिन कई वार्डों में जनसंख्या 10 हजार से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed