फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In this incident which took place amidst rain late at night

Dehradun News: दून स्कूल के पूर्व कर्मचारी के घर पर गिरा पेड़, परिवार घायल

Thu, 22 Aug 2024 04:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
In this incident which took place amidst rain late at night
I- स्कूल के सामने क्वार्टर में रहता है पूर्व कर्मचारी भूपेंद्र सिंह का परिवार
विज्ञापन

I

I
I

I- मंगलवार देर रात करीब तीन बजे हुई घटना, भूपेंद्र सिंह गंभीर घायलI



दून स्कूल के सामने (गढ़ी कैंट रोड) बने मकान पर विशालकाय पेड़ गिर गया। देर रात बारिश के बीच हुई इस घटना में मकान में रह रहे दून स्कूल के पूर्व कर्मचारी और उनका परिवार घायल हो गया। घायलों को दून अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पांच सदस्यों को तो प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि, पूर्व कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।



जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह दून स्कूल से सेवानिवृत्त हैं। वह अपने परिवार के साथ दून स्कूल के सामने बने क्वार्टर में रहते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी रमा देवी और बेटी तनुजा रहती हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर उनकी दोनों बड़ी बेटियां नीमा देवी और गीता देवी भी आई हुई थीं। साथ में नातिन किंजल भी थी। पूरा परिवार मंगलवार रात खाना खाने के बाद सो रहा था। रात में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से क्वार्टर के पास खड़े विशालकाय पेड़ की जड़ें उखड़ गईं। यह पेड़ उनके मकान पर आकर गिरा। इससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ को काटकर वहां दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।
विज्ञापन




पुलिस ने इमरजेंसी सेवा के माध्यम से सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घर में मौजूद सभी लोगों को चोटें आईं। भूपेंद्र सिंह के भाई की पत्नी कमला देवी ने बताया कि रमा देवी और उनकी नातिन के सिर पर टांके आए हैं। जबकि, भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज प्रेमसुख अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। बाकी सभी सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ को काटकर मकान से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed