फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the technological age, any country is helpless without computer technology: Dr. Rawat

तकनीकी युग में कोई भी देश कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के बिना असहाय: डॉ. रावत

Fri, 10 Jun 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
In the technological age, any country is helpless without computer technology: Dr. Rawat
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज के तकनीकी युग में कोई भी देश कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के बिना असहाय है। जुलाई में उत्तराखंड सरकार नई शिक्षा नीति को लागू करने जा रही, जिसके अंतर्गत शिक्षा तकनीक को भारतीय संस्कृति के साथ जोड़कर छात्रों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मांडूवाला स्थित देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और स्प्रिंग की ओर से कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस और स्मार्ट कम्युनिकेशंस विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ पर शिक्षा मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे देश के कंप्यूटर विशेषज्ञ पूरी दुनिया में राज कर रहे हैं। उत्तराखंड साइंस एजुकेशन एंड रीसर्च सेंटर की निदेशक प्रोफेसर डॉ. अनीता रावत ने कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस और स्मार्ट कम्युनिकेशंस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के भूतपूर्व कुलपति और इंडिया ग्लायकोल्स के अध्यक्ष डॉ. आरके खंडल ने कहा कि स्मार्ट वह होते हैं, जो प्राकृतिक होते हैं। देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति संजय बंसल, कुलपति प्रोफेसर डॉ. प्रीति कोठियाल, डीन स्कूल ऑफ सीएसई डॉ. रितिका मेहरा ने बताया कि सम्मेलन में देश-विदेश से लगभग 300 विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। लगभग 100 रिसर्च पेपर जमा हो चुके हैं। सम्मेलन का आयोजन यूकॉस्ट और यूएसईआरसी के सहयोग से हो रहा है। इस मौके पर विवि के उपकुलाधिपति अमन बंसल, उपकुलपति डॉ. आरके त्रिपाठी, मुख्य सलाहकार डॉ. एके जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed