फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the student union elections of SGRR PG College, ABVP

एसजीआरआर : अध्यक्ष सहित सभी पदों पर एबीवीपी ने लहराया परचम

Wed, 08 Nov 2023 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
In the student union elections of SGRR PG College, ABVP
I872 छात्र-छात्राओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, जीत के बाद मनाया जश्नI
विज्ञापन




एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष सहित सभी पदों पर जीत का परचम लहराया। परिणाम आने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।



छात्रसंघ चुनाव के लिए एसजीआरआर पीजी कॉलेज पथरीबाग में मतदान को लेकर छात्र-छात्राओं मे खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 872 छात्र-छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप नेगी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 551 मत के साथ चंदन सिंह नेगी, महासचिव पर 647 मत के साथ नीरज रतूड़ी, उपाध्यक्ष पर 525 मतों के साथ प्रियांशु रावत, संयुक्त सचिव पर 467 मतों के साथ अंशुल बहुगुणा, कोषाध्यक्ष पर 521 मतों के साथ आबिदा रहीम ने परचम लहराया। वहीं, विवि प्रतिनिधि पद पर 593 मत के साथ आकक्षी मल्ल विजयी हुईं। जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ रंग-गुलाल उड़ाकर जोरदार स्वागत किया। चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन






Iजीत के उत्साह में तोड़ दी बैरिकेडिंगI

एसजीआरआर पीजी कॉलेज में मतदान के बाद जैसे ही नतीजे आए तो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह आ गया। कॉलेज के गेट पर अंदर से ताला लगाया हुआ था, लेकिन जीत के उत्साह में छात्रों ने गेट के ऊपर से अंदर जाकर ताला और बाहर लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र अंदर जाकर जश्न मनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iगार्ड के साथ हुई हाथापाईI



एसजीआरआर में गार्ड के साथ किसी बात को लेकर छात्र संगठनों में तीखी बहस हो गई। इस दौरान ही छात्र संगठन और गार्ड के बीच हाथापाई तक हो गई। इसके बाद पुलिस बल ने मामला संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed