फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the name of getting agency of reputed company, more than eight lakhs were grabbed

नामी कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर आठ लाख से अधिक हड़पे

Sat, 05 Mar 2022 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting agency of reputed company, more than eight lakhs were grabbed
नामी कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से आठ लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान पीड़ित को कई चेक भी दिए, जो बाउंस हो गए।
विज्ञापन

सुबोध रस्तोगी निवासी पल्टन बाजार ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उसनकी मुलाकता चेतन चौहान निवासी नया गांव सेवला कला से हुई थी। वह नामी कंपनी क्रोमपटोन ग्रीवेज के गोदाम में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। चेतन ने उसे बताया कि यदि वह कंपनी की एजेंसी लेना चाहता है तो वह उसे दिला सकता है। इसके लिए उसने आठ लाख का खर्चा बताया। पीड़ित के मुताबिक उसने पूरा विश्वास दिलाया कि वह हर हाल में उसे एजेंसी दिला देगा। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपी के झांसे में आ गया और अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग चेक के माध्यम से उसे आठ लाख अस्सी हजार रुपये दे दिए। भुगतान के बाद जब काफी महीनों के बाद भी एजेंसी नहीं मिला तो वह किसी न किसी बहाने उससे टालता रहा। लेकिन आज तक न तो एजेंसी दिलाई और न ही पैसे लौटाए। आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उसे कई चेक भी दिए लेकिन सब बाउंस हो गए। कहा कि अब वह पैैसा मांगने पर वह उसके साथ गालीगलौच और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed