फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the meeting of the dam affected people, the dam affected

Dehradun News: अनुग्रह अनुदान सहायता राशि डेढ़ करोड़ करने की मांग

Mon, 29 Jan 2024 02:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
In the meeting of the dam affected people, the dam affected
I-लखवाड़ गांव में बांध प्रभावितों की बैठक आयोजितI
विज्ञापन


लखवाड़ गांव में आयोजित बांध प्रभावितों की बैठक में बांध प्रभावितों ने बढ़ाई गई अनुग्रह अनुदान राशि को नाकाफी बताया। अनुग्रह अनुदान सहायता राशि को प्रति हेक्टेयर डेढ़ करोड़ करने की मांग की।

लखवाड बांध प्रभावित विस्थापित अनुसूचित जाति जनजाति जनकल्याण समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने अनुग्रह अनुदान सहायता राशि को 75 लाख रुपये से 101.50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर किए जाने का शासनादेश जारी किया है। बांध प्रभावित डेढ़ करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुग्रह अनुदान सहायता राशि दिए जाने की मांग करते चले आ रहे हैं। कहा कि जुलाई 2022 में भूमि अर्जन का सर्वे रोक दिया गया था, जिसे फिर से शुरू किया जाए।
विज्ञापन




इस अवसर पर नई कोर कमेटी का गठन किया गया। बैठक में तय किया गया की कोर कमेटी के सदस्य शीघ्र ऊर्जा सचिव से मिलकर अपनी मांगों को उनके समक्ष रखेंगे। मांगों का समाधान न होने पर जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल और फिर मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष अमित सिंह चौहान, मुकेश चौहान, मंत्री संदीप तोमर, कोषाध्यक्ष श्याम दत्त नौटियाल, संयोजक भजन सिंह तोमर, गुमान सिंह तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed