फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the matter of cutting of green trees, the Horticulture

Dehradun News: उद्यान विभाग ने तहसील प्रशासन से मांगी भू-स्वामियों की जानकारी

Fri, 29 Dec 2023 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
In the matter of cutting of green trees, the Horticulture
I-शंकरपुर-हुकूमतपुर में आम के 30 हरे पेड़ों के कटान की हुई थी पुष्टिI
विज्ञापन


शंकरपुर-हुकूमतपुर में आम के हरे पेड़ों के कटान मामले में उद्यान विभाग ने तहसील प्रशासन से भू-स्वामियों के बारे में जानकारी मांगी है। इस संबंध में प्रभारी उद्यान सचल दल सहसपुर जेडी वर्मा ने रजिस्ट्रार कानूनगो को पत्र लिखा है।


प्रतिष्ठा सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी ने जेबीआईटी शिक्षण संस्थान के समीप करीब 18 बीघा में फैले बगीचे में आम के हरे पेड़ों के कटान की शिकायत जिला उद्यान अधिकारी से की थी। संयुक्त जांच कमेटी के माध्यम से जांच कराने की मांग की थी। इस पर उद्यान और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर संयुक्त जांच की। 30 पेड़ों के कटान की पुष्टि हुई थी। बगीचे में 162 हरे पेड़ हैं। भू-स्वामियों के नाम और पता न होने की वजह से अभी तक विभाग कार्रवाई नहीं कर सकी है। समिति के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बगीचे को प्लाटिंग के लिए उजाड़ने की साजिश रची रही है। करीब 30 रजिस्ट्री हो चुकी हैं। उन्होंने जमीन बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उद्यान प्रभारी ने कहा कि तहसील प्रशासन की ओर से भू-स्वामियों की जानकारी मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed