फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the district level school athletics competition, Sujal

Dehradun News: अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 09 Oct 2024 04:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
In the district level school athletics competition, Sujal
Iमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की थी प्रतियोगिताI
विज्ञापन




जिला स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग की ट्रिपल जंप स्पर्धा में चकराता के सुजल पुन और नीलम ने प्रथम स्थान हासिल किया।



मंगलवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर शुरू हुई प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उद्घाटन किया। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। अंडर-19 बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में डीएवी इंटर कॉलेज के अमन खान ने प्रथम, ऋषिकेश के जीतेश ने द्वितीय और विकासनगर के शुभम चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। हाई जंप में कालसी के सिद्धांत शाह, डोईवाला के आकाश शर्मा और हिमांशु ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप में चकराता के सुजल पुन ने प्रथम, मसूरी के अभिषेक ने द्वितीय और विकासनगर के रोहन ने तृतीय स्थान कब्जाया। अंडर-19 बालिका वर्ग की ट्रिपल जंप में चकराता की नीलम ने पहला, रायपुर की गीता थापा ने दूसरा और मसूरी की अनुष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में मसूरी की सीमा पहले, सहसपुर की श्रेया गुरुंग दूसरे व रायपुर के रखी तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग की हाई जंप रायपुर के विशेष पंवार, मसूरी के पारस व सहसपुर के रितेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान कब्जाया। डिस्कस थ्रो में चकराता के करन ने पहला, विकासनगर के राहुल ने दूसरा और मसूरी के अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में चकराता की कशिश ने प्रथम, विकासनगर की तानिया चौहान ने द्वितीय व चकराता की काजल ने तृतीय स्थान कब्जाया। 3000 मीटर दौड़ में मसूरी की दुर्गा पहले, अनीशा राणा दूसरे व रायपुर की सीता तीसरे स्थान पर रही। ट्रिपल जंप में मसूरी की मानवी ने प्रथम, विकासनगर की अनुष्का नेगी ने द्वितीय और मसूरी की सुहाना ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग की लांग जंप में विकासनगर के मयंक ने पहला, सहसपुर के संतोष ने दूसरा और कालसी के आयुष ने तीसरा स्थान कब्जाया। बालिका वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में सहसपुर की वैष्णवी पहले, चकराता की आरुषि दूसरे और सहसपुर की मीनू तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान अति विशिष्ट अतिथि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार रावत, जिला मुख्य खेल समन्वयक रविंद्र रावत, खेल संयोजक प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज भगवानपुर डॉ. एके श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज राजेश ममगाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed