फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the cricket tournament, a match was played between KNT

Dehradun News: रोमांचक मुकाबले में केएनटी टियूटाड ने जेएमडी केराड़ को हराया

Thu, 14 Mar 2024 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
In the cricket tournament, a match was played between KNT
I- अंतिम ओवर तक चली कांटे की टक्कर, पांचवी गेंद में लग गया चौकाI
विज्ञापन


स्वर्गीय गुलाब सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में केएनटी टियूटाड और जेएमडी केराड़ के बीच पांचवें राउंड में प्रवेश के लिए मैच खेला गया। जेएमडी केराड़ ने निर्धारित आठ ओवर में 76 रन बनाए। रोमांचक मुकाबले में केएनटी टियूटाड के बल्लेबाज विजयपाल ने आखिरी ओवर की एक गेंद शेष रहते चौका मारकर टीम को जीत दिला दी।




नया बाजार स्थित मैदान में खेले गए मुकाबले में जेएमडी केराड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जयेंद्र शाह और अंकुश राणा की सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 76 रन बनाए। जयेंद्र शाह ने सबसे अधिक 27 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएनटी टियूटाड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के बल्लेबाजों ने संघर्ष करते हुए मुकाबले को आखिरी ओवर तक ले गए। वीरेंद्र चौहान ने 35 रनों की शानदार पारी खेली। विजयपाल ने आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर चौका मारकर टीम को जीत दिला दी। केएनटी टियूटाड ने टूर्नामेंट के पांचवे राउंड में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed