फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News ED registered an FIR against former accountant of cooperative society

Dehradun: ईडी ने सहकारी समिति की पूर्व लेखाकार के खिलाफ दर्ज कराई अभियोजन शिकायत, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 07 Aug 2024 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2024 05:24 PM IST
सार

बहुउद्देशीय सहकारी किसान सेवा समिति विकासनगर में वर्ष 2022 के दौरान गबन का मामला सामने आया था। आरोप था कि समिति में तैनात रही लेखाकार भारती देवी ने किसानों के रुपये का गबन किया।

विज्ञापन
Dehradun News ED registered an FIR against former accountant of cooperative society
- फोटो : ANI

विस्तार

बहुउद्देशीय सहकारी किसान सेवा समिति विकासनगर की पूर्व लेखाकार और उसके बेटे के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने न्यायालय में अभियोजन शिकायत दर्ज कराई है। स्पेशल ईडी कोर्ट ने इस शिकायत का संज्ञान भी ले लिया है। मामले में ईडी ने महिला और उसके बेटे की 3.80 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच भी किया था। मामले में ईडी ने लगभग एक साल तक जांच की थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बहुउद्देशीय सहकारी किसान सेवा समिति विकासनगर में वर्ष 2022 के दौरान गबन का मामला सामने आया था। आरोप था कि समिति में तैनात रही लेखाकार भारती देवी ने किसानों के रुपये का गबन किया। इस संबंध में सेवानिवृत्ति के बाद उनके खिलाफ सरकारी रुपये का गबन करने के आरोप में विकासनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी। ईडी ने जांच में सभी संपत्तियों का आकलन किया और पिछले साल जनवरी में भारती देवी की 3.80 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया।
विज्ञापन


Uttarakhand: अक्तूबर और नवंबर के बीच होंगे प्रदेश में राष्ट्रीय खेल, मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पिछले महीने भी भारती देवी की 63 लाख रुपये की संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। ईडी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ साल तक चली जांच के बाद अब ईडी ने भारती देवी और उसके बेटे रवि कुमार के खिलाफ कोर्ट में अभियोजन शिकायत भी दर्ज करा दी है। इस शिकायत का स्पेशल कोर्ट ईडी ने संज्ञान ले लिया है। इसके बाद अब अदालत में दोनों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed