फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National games will be held in the Uttarakhand between October and November: Rekha Arya

Uttarakhand: अक्तूबर और नवंबर के बीच होंगे प्रदेश में राष्ट्रीय खेल, मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक

Wed, 07 Aug 2024 10:20 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Aug 2024 10:20 AM IST
सार

खेल मंत्री रेखाआर्य ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियों के संदर्भ में विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
National games will be held in the Uttarakhand between October and November: Rekha Arya
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल अक्तूबर से नवंबर के बीच आयोजित होंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखाआर्य ने मंगलवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद यह जानकारी दी।

विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय खेलों को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया और आवश्यक निर्देश दिए। कहा, उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है, जो कि पूरे राज्य के लिए हर्ष की बात है। राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलने से देवभूमि को अब खेल भूमि के नाम से भी जाना जाएगा। कहा, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है, जिसकी तैयारियों के संदर्भ में भी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों से कहा, गैरसैंण विधानसभा सत्र में स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी एक्ट बिना विलंब पटल पर आना चाहिए। खेल मंत्री ने बताया, स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी एक्ट आने के बाद हमारे लिए स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी खोलने में काफी आसानी हो जाएगी। स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी के लिए भूमि स्थानांतरण की प्रकिया वर्तमान में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर...सितंबर में सस्ता आएगा बिल, 60 पैसे यूनिट तक घटे

कहा, उम्मीद है कि भारत सरकार जल्द भूमि स्थानांतरण की सहमति देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के समय ही प्रधानमंत्री द्वारा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का भी शिलान्यास किया जाएगा। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल व उपनिदेशक शक्ति सिंह उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed