फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In Shergaon of Raipur area, the land mafia leveled five

Dehradun News: भू-माफिया ने शेरागांव में पांच बीघा जमीन पर की प्लाटिंग

Wed, 27 Sep 2023 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
In Shergaon of Raipur area, the land mafia leveled five
Iप्रशासन ने पुश्ता ढहाकर की ध्वस्त, दो नामजद समेत कई लोगों पर मुकदमाI
विज्ञापन




रायपुर क्षेत्र के शेरागांव में भू-माफिया ने पांच बीघा जमीन को समतल कर प्लाटिंग शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने वहां बनाए गए पुश्ते को गिराकर और पांच बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। कब्जा करने वाले दो नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ग्राम प्रधान शेरागांव ने शिकायत की थी। बताया था कि यहां पर भू-माफिया जमीन को खुर्द-बुर्द कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर वहां तहसीलदार सदर, राजस्व निरीक्षक रायपुर और राजस्व उप निरीक्षक सिल्ला ने निरीक्षण किया। मौके पर पाया गया कि ग्राम समाज के कई खसरा नंबरों पर बलवंत राठी और सुमित नाम के लोगों का कब्जा है। इन लोगों ने वहां पर पुश्ता लगाकर जमीन पर प्लाटिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि यहां पर पहाड़ी को काटकर निर्माण भी किया जा रहा था। साथ ही इस जमीन पर कुछ अन्य निर्माण की भी तैयारी की जा रही है। जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। मामले में रायपुर थाने में बलवंत राठी, सुमित समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed