रुड़की: बेटी के जन्म से नाराज सास-ससुर ने बहू से की मारपीट, शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची पीड़िता
- ढंडेरा निवासी एक महिला ने करीब एक माह पूर्व बच्ची को दिया था जन्म
- सास-ससुर कर रहे थे प्रताड़ित, महिला ने पुलिस को दी तहरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर में बेटी का जन्म होने से नाराज सास-ससुर ने अपनी पुत्रवधु को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी एक महिला ने करीब एक माह पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि तभी से सास-ससुर महिला को परेशान कर रहे हैं। बेटी को जन्म देने पर उसे लगातार प्रताड़ित करते आ रहे हैं। महिला के समझाने के बाद भी सास-ससुर लगातार उसे ताने मारकर घर से निकलने की धमकी दे रहे थे।
आरोप है कि बुधवार की शाम सास-ससुर ने बच्ची के जन्म को लेकर महिला से मारपीट कर दी। साथ ही उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई।
साथ ही सास-ससुर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में सास-ससुर से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल, महिला को उसके घर भेज दिया है।