फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In Kheruva village, heavy debris from the mountain targeted

Dehradun News: आधी रात को घर में घुसा मलबा, भागे लोग, चार मवेशियों की मौत

Thu, 27 Jul 2023 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
In Kheruva village, heavy debris from the mountain targeted
ग्राम खेरूवा में एक मकान हुआ ध्वस्त, मार्ग पर मलबे में फंसे कई वाहन
विज्ञापन


ग्राम खेरूवा में आधी रात को पहाड़ से आए भारी मलबे ने एक मकान और उससे सटी गोशाला को अपना निशाना बनाया। अचानक आई आपदा से हड़बड़ाए परिवार के सदस्य अपनी जान बचाकर इधर-उधर भाग गए लेकिन उनके चार मवेशियों की मलबे में दबकर मौत हो गई।कोटी-मिनस मार्ग पर दो वाहन भी मलबे में फंस गए।

मंगलवार की देर रात लगभग साढ़े बारह बजे कोटी-मिनस मोटर मार्ग पर स्थित ग्राम खेरूवा में ग्रामीण किशन सिंह पुत्र खंकरू मल के मकान में भारी मलबा घुस आया। घटना के समय किशन, उसकी पत्नी सल्लो देवी, उसकी मां शैला देवी व दो पुत्र विनोद व सुमित सोए हुए थे। बारिश के पानी के साथ बहकर आई चिकनी मिट्टी, पत्थर व मलबे की आवाज सुनकर हड़बड़ाकर उठे परिजन जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल कर भागे।
विज्ञापन




इस दौरान उन्हें अपनी गोशाला का ध्यान नहीं आया। घर के ठीक नीचे बनी गोशाला में एक गाय, एक बैल व दो बछड़े मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पशुओं को निकालने का प्रयास किया लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। भारी मलबे व पानी से मकान में रखा गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटी-मिनस रोड पर एक यूटिलिटी और एक ट्रक भी मलबे में फंस गया, जिसे लोक निर्माण विभाग की टीम ने बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक गुलशन हैदर ने आपदा में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को एक अन्य ग्रामीण के घर पर ठहराया गया है। इसके अलावा नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed