{"_id":"653eb44ac7753264e9082cc8","slug":"in-a-private-university-some-students-started-teasing-dehradun-news-c-5-1-drn1030-277095-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: प्राइवेट विवि में छात्रों ने की छात्रा से छेड़खानी, डीन के पास पहुंची तो उसने भी डाली बुरी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: प्राइवेट विवि में छात्रों ने की छात्रा से छेड़खानी, डीन के पास पहुंची तो उसने भी डाली बुरी नजर
Mon, 30 Oct 2023 03:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 03:17 PM IST
सार
छात्रा विवि में ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष में पढ़ती है। गत बृहस्पतिवार को वह अपनी कक्षा में आ रही थी। इसी दौरान वहां खड़े छात्र आशुतोष कुमार ने छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में कक्षा के बाहर एक छात्रा से कुछ छात्रों ने छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध किया और शिकायत डीन से की तो उन्होंने भी छेड़खानी की। आरोप है कि छात्रा पर उसके पहनावे को लेकर भी डीन व अन्य आरोपियों ने अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद उसे कॉलेज से निकालने की धमकी दी गई। छात्रा की शिकायत पर राजपुर थाने में डीन और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा विवि में ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष में पढ़ती है। गत बृहस्पतिवार को वह अपनी कक्षा में आ रही थी। इसी दौरान वहां खड़े छात्र आशुतोष कुमार ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो वह उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। वहां पर अमन गौतम, निमिषा सिंह और डीन आशीष वर्मा व शालिनी सक्सेना भी खड़े थे। इसकी शिकायत इन लोगों से की तो उन्होंने भी अभद्र टिप्पणी की। आरोप है कि डीन ने छात्रा को ऐसी बात कही, जिससे उसकी मनोस्थिति भी खराब हो गई। लगातार छात्रा के साथ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए बात की गई।

एसओ ने बताया कि मामले में आशुतोष कुमार, निमिषा सिंह, डीन आशीष वर्मा और शलिनी सक्सेना के खिलाफ छेड़खानी, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवि परिसर के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक की जा रही हैं। इस संबंध में जल्द ही आरोपियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।