फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   budget 2022 : Improvements in service and industrial sector are good signs for Uttarakhand

बजट 2022 : आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में सेवा और औद्योगिक क्षेत्र में सुधार, उत्तराखंड के लिए अच्छे संकेत

Tue, 01 Feb 2022 02:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क , अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Feb 2022 02:11 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी और अब तीसरी लहर में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को पहली लहर जितना नुकसान नहीं हुआ। राज्य में उद्योग और पर्यटन उद्योग की गति का ठहराव खत्म हुआ और ये दोनों सेक्टर सुधार की ओर हैं।
 

विज्ञापन
budget 2022 : Improvements in service and industrial sector are good signs for Uttarakhand
निर्मला सीतारमण - फोटो : Lok Sabha

विस्तार

कोविड-19 महामारी की कठिन चुनौती के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत हैं। सोमवार को संसद में पेश केंद्र सरकार की 2021-22 की आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में सेवा क्षेत्र और औद्योगिक क्षेत्र की विकास दर में वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।  इन दोनों क्षेत्रों के सकारात्मक रुझान उत्तराखंड राज्य के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


2019-20 में उत्तराखंड की सकल विकास दर 4.20 प्रतिशत
 आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में कोविड-19 महामारी की पहली व दूसरी लहर की चुनौतियों के बीच सकल विकास दर में सतत सुधार का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में देश की जीडीपी में आठ से साढ़े आठ फीसदी तक सुधार की संभावना जताई गई है। आर्थिक मामलों के जानकारों के मुताबिक, उत्तराखंड की सकल विकास दर 2019-20 में 4.20 प्रतिशत तक रही, लेकिन कोरोनाकाल में इसमें भारी गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी और अब तीसरी लहर में राज्य की अर्थव्यवस्था को पहली लहर जितना नुकसान नहीं हुआ। राज्य में उद्योग और पर्यटन उद्योग की गति का ठहराव खत्म हुआ और ये दोनों सेक्टर सुधार की ओर हैं। आर्थिक समीक्षा में सेवा और औद्योगिक क्षेत्र में सुधार के संकेत इसकी तस्दीक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा क्षेत्र में 8.2 प्रतिशत और औद्योगिक क्षेत्र में 11.2 प्रतिशत तक सुधार का अनुमान
रिपोर्ट बता रही है कि सेवा क्षेत्र में 8.2 प्रतिशत और औद्योगिक क्षेत्र में 11.2 प्रतिशत तक सुधार का अनुमान है। यह उत्तराखंड के लिए अच्छा संकेत है। राज्य के लिए इन दोनों क्षेत्रों की खास अहमियत है। राज्य सरकार भी इन दोनों क्षेत्रों पर फोकस कर रही है। राज्य में पिछले पांच साल के दौरान राज्य सरकार करीब 30 हजार करोड़ का औद्योगिक निवेश लाने में कामयाब रही।

कोरोनाकाल से पहले कई नामी उद्यमी राज्य में निवेश की तैयारी कर रहे थे। कोविड -19 महामारी के बाद उनके पांव ठिठक गए। इसी तरह राज्य की आर्थिकी का एक प्रमुख आधार सेवा क्षेत्र जिसमें पर्यटन और होटल इंडस्ट्री को कोरोनाकाल में बहुत नुकसान हुआ है, जिसमें भी अब आत्मविश्वास जागा है। आर्थिक समीक्षा के सुधार के अनुमान बता रहे हैं कि आने वाले समय में सेवा और औद्योगिक क्षेत्र के मामले में उत्तराखंड के कदम और ज्यादा मजबूती के साथ बढ़ेंगे।


सेवा और औद्योगिक क्षेत्र राज्य के लिए अहम है। राज्य सरकार के ये प्राथमिक सेक्टर है और इन दोनों क्षेत्रों में सतत सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कोविड की पहली लहर के बाद राज्य में होटल और पर्यटन इंडस्ट्री संभली है और उद्योग भी खुले रहे।
- अमित नेगी, सचिव वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed